खेलट्रेंडिंग

ICC ODI Ranking: बाबर आजम को बड़ा झटका, रोहित शर्मा को बिना खेले मिला फायदा

ICC ODI Ranking में बाबर आजम को बड़ा नुकसान, रोहित शर्मा को मिला फायदा। शुभमन गिल पहले नंबर पर बरकरार। जानिए टॉप 10 बैट्समैन।

ICC ODI Ranking: आईसीसी ने ताज़ा वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बिना कोई मैच खेले रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है। अब रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि बाबर आजम तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

शुभमन गिल टॉप पर कायम, रेटिंग में नहीं आई गिरावट

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 784 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि उन्होंने पिछले कुछ समय से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद उनकी पोजिशन पर कोई खतरा नहीं है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते शुभमन गिल आईसीसी की टॉप ODI रैंकिंग में मजबूती से टिके हुए हैं।

रोहित शर्मा को ICC ODI Ranking में फायदा, बाबर आजम को नुकसान

CC ODI Ranking के अनुसार, रोहित शर्मा अब 756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, बाबर आजम, जो पहले दूसरे स्थान पर थे, अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में बाबर आजम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके चलते उनकी रेटिंग घटकर 751 रह गई है।

also read:- बिना खेले तिलक वर्मा को बड़ा फायदा, ICC टी20 रैंकिंग में…

अगर बाबर का ऐसा प्रदर्शन जारी रहा तो वे चौथे स्थान पर मौजूद विराट कोहली से भी पीछे हो सकते हैं, जिनकी वर्तमान रेटिंग 736 है।

बाकी टॉप 10 बल्लेबाज़ों की ICC ODI Ranking स्थिर

टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ बाबर और रोहित के बीच स्थानों की अदला-बदली देखने को मिली है। टॉप 10 रैंकिंग इस प्रकार है:

  1. शुभमन गिल – 784

  2. रोहित शर्मा – 756

  3. बाबर आजम – 751

  4. विराट कोहली – 736

  5. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)

  6. चरिथ असलंका (श्रीलंका)

  7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड)

  8. श्रेयस अय्यर (भारत)

  9. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)

  10. कुसल मेंडिस (श्रीलंका)

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button