
पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से सटे जिले फिरोजपुर के प्रशासन ने लोगों से रात 8 बजे से ब्लैकडाउन रखने को कहा।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच पंजाब के फिरोजपुर जिले में आज भी ब्लैकआउट रहेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे रात 8 बजे से ब्लैकडाउट रखेंगे। फिरोजपुर डिसी ने भी रहवासियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने जरूरी काम न होने पर रात को घर से बाहर नहीं निकलने की भी नसीहत दी है। साथ ही जिले के सभी स्कूलों को बंद रहने को भी कहा है।
स्कूल भी नहीं खुलेंगे
पाकिस्तान की सीमा से सटे फिरोजपुर जिले के प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे रात 8 बजे से ब्लैकडाउट रखेंगे। रात में आवश्यक काम नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की भी नसीहत दी गई। साथ ही लोगों को बताया गया कि थ्रेट की स्थिति में अलार्म बजाया जाएगा। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने कल यानी 12 मई को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश भी दिया है। हालांकि अब ब्लैकआउट खत्म हो गया है।
जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया
रात 8 बजे लाइटें स्वेच्छा से बंद कर दें।
बाहर न निकलें जब तक आवश्यक नहीं है।
शांत रहें और जिला प्रशासन के संदेशों के प्रति सतर्क रहें।
वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है
किसी भी खतरे की स्थिति में सूचना दी जाएगी।
फिरोजपुर में कल स्कूल बंद रहेंगे।
कल एक ड्रोन हमला हुआ था।
जानकारी दें कि पिछले दिन फिरोजपुर के एक ग्रामीण इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन हमला हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप एक परिवार घायल हो गया था। बाद में घायलों को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिले के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि हमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है, जिनके शरीर पर जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। सेना ने अधिकांश ड्रोन को मार गिराया है।”