ट्रेंडिंगभारत

दुल्हन ने कुछ ही घंटों में दूसरा दूल्हा ढूंढ रचाई शादी

शादी की तैयारी किसी के साथ और शादी किसी और लड़के के साथ। जी हां, तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में एक थप्पड़ से नाराज होकर लड़की ने शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं नाराज दुल्हन ने कुछ ही घंटों में दूसरा दूल्हा तलाश कर शादी भी रचा ली। यह सबकुछ परिवार की राजामंदी से ही हुआ। यह घटना कुड्डलोर जिले के पनरुती की है। जहां एक व्यापारी की बेटी की शादी एक लड़के से तय हुई थी। शादी के लिए एक गेस्ट हाउस को बुक किया गया था और 19 जनवरी को शादी होनी थी।

क्या हुआ शादी के दौरान
लड़की की शादी घर वालों की रजामंदी से तय हुई थी। सभी रस्में भी निभाई गईं। दोनों की शादी 19 जनवरी को थी। उसके ठीक एक रात पहले संगीत का प्रोग्राम रखा गया जिसमें वह दुल्हे के अलावा सबके साथ डांस करने लगी। जिस पर होने वाला दुल्हा नाराज होने लगा। उसे यह अच्छा नहीं लग रहा था कि लड़की उसके अलावा किसी और के साथ डांस करे। उसकी नराजगी इस हद तक बढ़ गई कि उसने लड़कीे को सभी के सामने उस वक्त थप्पड़ जड़ दिया।

कुछ ही देर में ढूंढा दूसरा दूल्हा
इस घटना के बाद लड़की और उसके परिजन काफी गुस्से में आ गए। उनका कहना था कि अभी तो शादी भी नहीं हुई और पहले ही उसे किस हक से थप्पड़ मारा। जिसके बाद उन्होंने लड़की के लिए कुछ ही देर में दूसरे दूल्हा को ढूंढ लड़की की शादी उसकी राजामंदी से करा दी। यह दूसरा दुल्हा लड़के के ही परिजनों में से एक था।

पुलिस में कराई कंप्लेन
लड़की के साथ लड़के के परिजन ने भी पुलिस थाने में कंप्लेन कराई है। लड़के के परिजनों का कहना है कि शादी की तैयारी में हमारा अब तक सात लाख रूपए खर्च हुआ है जो हमें वापस चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हमारे साथ गाली गलौच की है इन सबकी भरपाई हमें चाहिए। वहीं, लड़की के पिरजन ने कहा की इन्होंने सभी गेस्ट के सामने हमारी बेटी को थप्पड़ मार कर हमें और हमारी लड़की को जलील किया है।

 

Related Articles

Back to top button
Share This
रात में मुंह में रखकर सो जायें लौंग शरीर से जुड़ी हर बीमारी की हो जायेगी छुट्टी चाहिए माधुरी दीक्षित जैसी ग्लोइंग स्किन तो आज ही इस्तेमाल करना शुरु कर दें ये चीजे जानिए खुद को कैसे योगा से फिट रखती हैं तेजस्वी प्रकाश माधुरी दीक्षित के प्यार में ये एक्टर थे दीवाने लेकिन माधुरी ने थामा डॉक्टर नैने का हाथ जाना है डेट नाइट पर तो आलिया भट्ट के इस लुक को करें रिक्रिएट
रात में मुंह में रखकर सो जायें लौंग शरीर से जुड़ी हर बीमारी की हो जायेगी छुट्टी चाहिए माधुरी दीक्षित जैसी ग्लोइंग स्किन तो आज ही इस्तेमाल करना शुरु कर दें ये चीजे जानिए खुद को कैसे योगा से फिट रखती हैं तेजस्वी प्रकाश माधुरी दीक्षित के प्यार में ये एक्टर थे दीवाने लेकिन माधुरी ने थामा डॉक्टर नैने का हाथ जाना है डेट नाइट पर तो आलिया भट्ट के इस लुक को करें रिक्रिएट