इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी कौन हैं? प्रोफाइल, पेशा और रहन-सहन की पूरी जानकारी
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी शिप्रा शर्मा कौन हैं? पेशा, परिवार और रहन-सहन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
युवा कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु इंद्रेश उपाध्याय जी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के होटल Taj Hotel Amer में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस भव्य विवाह समारोह में भारत के कई प्रसिद्ध संत, कथावाचक और नामी हस्तियां शामिल होंगी। आइए जानते हैं इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी कौन हैं, उनका प्रोफाइल और शादी से जुड़ी सारी जानकारी।
इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी कौन हैं?
जानकारी के अनुसार इंद्रेश उपाध्याय जी की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा है। शिप्रा मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में निवास कर रहा है। शिप्रा के पिता, हरेंद्र शर्मा, पूर्व में पुलिस अधिकारी (DSP) रहे हैं। फिलहाल शिप्रा की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
शादी कब और कहां हो रही है?
शादी की तारीख: 5 दिसंबर 2025
शादी का स्थल: होटल Taj Hotel Amer, जयपुर
शादी से पहले मंगलवार को वृंदावन में हल्दी, संगीत और अन्य पारंपरिक विधाओं का आयोजन किया गया। बुधवार को दूल्हा इंद्रेश उपाध्याय जी के साथ भव्य बारात निकाली गई। बाराती घोड़े पर सवार होकर और हाथों में बांके बिहारी जी का निशान थामे नजर आए। शादी का कार्ड विशेष वैदिक-आध्यात्मिक थीम वाला बनाया गया है, जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी शामिल किया गया है। कार्ड पर श्रीनाथजी की तस्वीर भी अंकित की गई है।
शादी में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथि
इस विवाह समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथि हैं:
बाबा बागेश्वर
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर
मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज
ALSO READ:- वास्तु टिप्स: घर में रखें ये चीजें, बढ़ेगी सकारात्मक…
कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी
सिंगर बी प्राक
और अन्य देश-विदेश के कई साधु-संत
इंद्रेश उपाध्याय जी की उम्र और जीवन परिचय
उम्र: 28 साल
जन्म स्थान और तिथि: वृंदावन, उत्तर प्रदेश; 7 अगस्त 1997
इंद्रेश उपाध्याय जी भारत के प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं।
उनके पिता कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज जी हैं।
शादी से जुड़े खास पहलू
इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी में वैदिक और आध्यात्मिक थीम को ध्यान में रखा गया है।
बारात की भव्यता और रस्मों का आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया गया।
सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वीडियो और फोटोज लगातार साझा किए जा रहे हैं।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



