iPhone में कैसे पाएं ‘अनलिमिटेड स्टोरेज’ बिना iCloud+ सब्सक्रिप्शन के?
iPhone में बिना iCloud+ के पैसे दिए पाएं अनलिमिटेड स्टोरेज। Shared Album फीचर से 5000 तक फोटो और वीडियो सुरक्षित रखें, जानें तरीका और सीमाएं।
iPhone यूजर्स अक्सर स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करते हैं। लेकिन अगर आप iCloud+ के पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो भी आपके पास अनलिमिटेड स्टोरेज का एक फ्री विकल्प मौजूद है। जी हाँ, ये ट्रिक Apple Photos ऐप में मौजूद Shared Album फीचर पर आधारित है। इस फीचर की मदद से आप अपनी फोटो और वीडियो बिना iCloud स्टोरेज खर्च किए सुरक्षित रख सकते हैं।
Shared Album क्या है?
Shared Album Apple का एक बिल्ट-इन फीचर है जो मुख्य रूप से फोटो शेयरिंग के लिए बनाया गया है।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके iCloud स्टोरेज का उपयोग नहीं करता, यानी आपका स्टोरेज फुल नहीं होगा।
इसमें डाली गई फोटो और वीडियो हमेशा सुरक्षित रहती हैं, जब तक आप या एल्बम का मालिक उन्हें डिलीट न करें।
Apple द्वारा कोई टाइम लिमिट नहीं है, इसलिए ये फोटो अनिश्चित काल तक सेव रह सकती हैं।
also read:- Apple Valentine’s Day Offer 2026: IPhone, MacBook और IPad पर भारी डिस्काउंट, लपकें मौका
Shared Album कैसे बनाएं?
iPhone में Photos एप खोलें।
Albums सेक्शन में जाएं।
नीचे दिए गए + (प्लस) बटन पर क्लिक करें और New Shared Album चुनें।
Shared Album को नाम दें और Create पर क्लिक करें।
अब आप इसमें 5000 तक फोटो और वीडियो ऐड कर सकते हैं।
Shared Album में सीमाएं
Shared Album में जो फोटो-वीडियो सेव होंगे, उनका साइज Apple द्वारा ऑटोमैटिकली कंप्रेस कर दिया जाएगा।
ओरिजिनल क्वालिटी नहीं रहेगी।
यदि Shared Album डिलीट हो जाता है, तो उसमें रखी फोटो और वीडियो भी डिलीट हो जाएंगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



