क्या पेट में ज्यादा Acidity होना कैंसर का लक्षण है, जानिए क्यों है खतरनाक?

कई बार पेट में बहुत ज्यादा गैस, Acidity और एसिड बनने लगता है। कई बार ये गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। लगातार एसिड रिफ्लक्स होने से गैस्ट्रिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। जानिए ज्यादा एसिडिटी क्यों है खतरनाक?
पेट से अधिकांश बीमारियां शुरू होती हैं। कई बार खाना ठीक से नहीं पचने के कारण गैस Acidity और पेट फूलने की समस्या होने लगती है. लेकिन आवश्यक से अधिक एसिड बनना, डकारें आना या फिर एसिडिटी होना भी खतरनाक हो सकता है। पेट के कैंसर या गैस्ट्रिक कैंसर के लक्षण भी बहुत मिलते जुलते हैं। जो आपके लिए एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। हालांकि सभी के साथ ऐसा हो ये जरूरी नहीं है।
जब पेट में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं, तो एसिड रिफ्लक्स होता है। एसिड रिफ्लक्स होने पर खाना खाने की नली में वापस आता है। इससे अलग-अलग तरह के कई लक्षण नजर आते हैं। कई बार लोग इसे पेट के कैंसर से जोड़कर भी देखने लगते हैं, लेकिन असल में ये पेट का कैंसर हो ये जरूरी नहीं है। Health Experts कहते हैं कि अगर ऐसा लंबे समय तक रहता है या बहुत ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। बीमारी की जल्दी पहचान करने से इलाज भी जल्दी हो सकता है। पेट और एसिड में कैंसर के लक्षण कई बार मिल सकते हैं।
पेट के कैंसर के लक्षण
- एसिड रिफ्लक्स
- सीने में जलन
- खाना निगलने में परेशानी
- अपच और ज्यादा डकार आना
- बार बार बीमार होना
- खाना खाने में जल्दी पेट भरा सा महसूस होना
- भूख कम लगना और वजन कम होना
- पेट में दर्द और गांठ जैसी महसूस होना
- दिनभर थकान और एनर्जी में कमी लगना
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आपको ज्यादा और लगातार एसिड रिफ्लक्स होने लगे, यह गैस्ट्रिक कैंसर का एक बड़ा कारण हो सकता है। लोग जो बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट और फैट वाले खाना खाते हैं, उन्हें ये समस्याएं अधिक होती हैं। क्रोनिक एसिड रिफ्लक्स में पेट की ऊपरी परत क्षतिग्रस्त होती है। जिससे कैंसर हो सकता है।
क्या है एसिड रिफ्लक्स?
जब आप भोजन करते हैं, एसोफेजियल स्फिंक्टर नामक मसल्स बंद हो जाते हैं। लेकिन अगर किसी को गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स या गर्ड की समस्या होती है तो इससे स्फिंक्टर कमजोर होने लगता है और पेट में पहुंचा हुआ खाना वापस ऊपर की ओर आने लगता है। इससे सीने में जलन, एसिडिटी, खट्टी डकार आना, उल्टी और मतली महसूस होने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।