पंजाब

पंजाब जालंधर वेस्ट उपचुनाव : जनता का समर्थन AAP के साथ,मोहिंदर भगत की जीत | CM भगवंत मान ने दिखाई ताकत |

पंजाब जालंधर वेस्ट उपचुनाव: AAP के Mohinder Bhagat 37325 वोटों से जीते,पार्टी में जश्न का माहौल

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 37325 वोटों से जीत हासिल की है। इसी कड़ी में AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पंजाब की जनता का विश्वास और समर्थन आम आदमी पार्टी के साथ है|अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साहब ने जो वादे किए हैं, आम आदमी पार्टी की सरकार उन सभी वादों को पूरा करेगी.

पंजाब में शीतल अंगुरल के आप छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद जालंधर वेस्ट की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है। बीजेपी ने इस सीट से शीतल अंगुरल को मैदान में उतार था। कांग्रेस ने यहां से सुरिंदर कौर को टिकट दिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को चुनावी मैदान में उतारा था। आप प्रत्याशी ने यहां धमाकेदार जीत दर्ज की है। सीएम भगवंत मान ने इस उपचुनाव के लिए खूब प्रचार किया था और नतीजों में उनकी ताकत भी देखने को मिली है।

AAP के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया जालंधर पश्चिम में चल गई झाड़ू। जालंधर वेस्ट की जनता ने AAP के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जीत कर मुख्यमंत्री भगवंत मान की विकास योजनाओं पर मोहर लगा दी है। जालंधर वेस्ट की जनता को दिल से शुक्रिया, और AAP के सभी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को बधाई।

 

 

Related Articles

Back to top button