
19 जुलाई मंडी बंद: जालंधर की मकसूदां मंडी में व्यापारियों ने मंडी बोर्ड के खिलाफ अल्टीमेटम दिया है। 18 जुलाई तक कार्रवाई न हुई तो 19 जुलाई को मंडी बंद कर दी जाएगी।
19 जुलाई मंडी बंद: मकसूदां मंडी और फ्रूट मंडी की नवनियुक्त कमेटी ने व्यापारियों और आढ़तियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंडी बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने मंडी में फैली अव्यवस्था और अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कदम उठाने का अल्टीमेटम दिया है।
मंडी में अव्यवस्था और अवैध वसूली की शिकायत (19 जुलाई मंडी बंद)
मकसूदां मंडी के प्रधान मोहिंद्रजीत सिंह शैंटी बत्रा और चेयरमैन मोनू पुरी ने बताया कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण मंडी में अव्यवस्था फैली है। व्यापारियों और आढ़तियों के साथ धक्केशाही की जा रही है और अवैध वसूली की जाती है। बावजूद इसके मंडी बोर्ड की ओर से व्यापारियों को कोई उचित सुविधा नहीं दी जा रही है।
Also Read: https://newz24india.com/punjab-heavy-rain-alert-weather-update/
व्यापारियों का अल्टीमेटम और आगामी कदम
मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद व्यापारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 18 जुलाई तक असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो 19 जुलाई को मकसूदां मंडी को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों ने कानूनी लड़ाई लड़ने का भी संकल्प जताया है।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस मौके पर मोहिंद्रजीत शैंटी बत्रा, मोनू पुरी, डिम्पी सचदेवा, प्रवेश कुमार, गोल्डी खालसा, सोनू खालसा, मिंटू भांबरी, सरजू कत्याल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में सुधार न होने पर वे अपने हक के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
For More English News: http://newz24india.in