जया पार्वती व्रत 2026 कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
जया पार्वती व्रत 2026 कब है? जानें 27 जुलाई की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत का महत्व और अखंड सौभाग्य पाने के धार्मिक नियम।
Jaya Parvati Vrat 2026: सनातन धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए कई महत्वपूर्ण व्रत रखे जाते हैं। इन्हीं में से एक है जया पार्वती व्रत, जिसे विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं और अविवाहित कन्याएं श्रद्धा के साथ करती हैं। यह पांच दिनों तक चलने वाला व्रत वैवाहिक सुख, अखंड सौभाग्य और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वर्ष 2026 में यह व्रत 27 जुलाई, सोमवार से प्रारंभ होगा।
जया पार्वती व्रत 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:57 बजे शुरू होगी और 27 जुलाई 2026 को शाम 4:14 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर जया पार्वती व्रत 27 जुलाई 2026 को रखा जाएगा।
यह पांच दिवसीय व्रत 1 अगस्त 2026, शनिवार को संपन्न होगा।
जया पार्वती व्रत 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
व्रत प्रारंभ: 27 जुलाई 2026 (सोमवार)
प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 7:15 बजे से रात 9:20 बजे तक
इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है।
also read:- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज व्रत कब है, जानें शुभ…
जया पार्वती व्रत की पूजा विधि
जया पार्वती व्रत के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर माता पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। देवी को लाल चुनरी, श्रृंगार सामग्री, सिंदूर, चूड़ियां और अन्य सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें।
घी का दीपक जलाकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। खीर या अन्य सात्विक प्रसाद का भोग लगाएं, जया पार्वती व्रत कथा का पाठ करें और अंत में आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
जया पार्वती व्रत का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप और इसी व्रत का पालन किया था। तभी से यह व्रत विवाह और दांपत्य जीवन से जुड़ी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष माना जाता है।
- सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं।
- अविवाहित कन्याएं योग्य और मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से इस व्रत का पालन करती हैं।
- मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
कितने वर्षों तक किया जाता है जया पार्वती व्रत?
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, जया पार्वती व्रत एक वर्ष का नहीं बल्कि संकल्प के साथ कई वर्षों तक किया जाता है। कई श्रद्धालु इसे 5, 7, 9, 11 या 20 वर्षों तक नियमित रूप से करते हैं। ऐसी मान्यता है कि विधि-विधान से व्रत करने पर ग्रह दोषों में भी कमी आती है और जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



