Chaitra Navratri 2025 Ashtami date: रामनवमी इस बार पुष्य नक्षत्र पर, किस दिन मनेगी रामनवमी 5 और 6 अप्रैल?

Chaitra Navratri 2025 Ashtami date, Navami date: भगवान राम का जन्मोत्सव इस साल बहुत खास होगा। 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी मनाई जाएगी, इस दिन सुकर्मा योग, रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र होंगे।
Chaitra Navratri 2025 Ashtami date: भगवान राम का जन्मोत्सव इस साल बहुत खास होगा। 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी होगी, जब सुकर्मा योग, रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र मिलेंगे। इस बार रविवार है और रविपुष्य नक्षत्र है, इसलिए रविपुष्य योग बन रहा है। इसलिए पूजा और दान का बहुत लाभ मिलेगा। 5 अप्रैल को शाम 7.26 बजे अष्टमी तिथि खत्म होगी और नवमी तिथि शुरू होगी। इसलिए उदया तिथि होने के कारण इस दिन अष्टमी तिथि और 6 अप्रैल को उदया तिथि में नवमी तिथि होने के कारण राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।
क्या है महत्वपूर्ण?
आपको बता दें कि भगवान राम ने राम नवमी पर जन्म लिया था। रामनवमी पर इस वर्ष पूजा का समय दो घंटे चौबीस मिनट है। सुबह 11.09 बजे से 1.40 मिनट तक पूजा और हवन कर सकते हैं। माना जाता है कि भगवान राम का जन्म मध्याहन मुहूर्त में हुआ था, अर्थात् 12.24 मिनट, जिसमें आप पूजा कर सकते हैं, हवन कर सकते हैं, जप कर सकते हैं, आदि। राम नवमी को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आकर लोग पहले सरयू नदी में पवित्र स्नान करते हैं, फिर भगवान राम को समर्पित मंदिर में दर्शन, भजन और विशेष पूजा करते हैं। अयोध्या के मंदिरों, खासकर राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है जो पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने आते हैं।
राम नवमी रविवार, 6 अप्रैल 2025
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:09 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक
राम नवमी मध्याह्न पल 12:24 अपराह्न
नवमी तिथि प्रारंभ 05 अप्रैल, 2025 को शाम 07:26 बजे से
नवमी तिथि 06 अप्रैल, 2025 को शाम 07:22 बजे समाप्त होगी