राज्यदिल्लीपंजाब

केजरीवाल के निर्देश पर AAP ने भेजी पहली राहत सामग्री, सौरभ भारद्वाज खुद पहुंचे पंजाब

AAP नेता सौरभ भारद्वाज पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की पहली खेप लेकर केजरीवाल के निर्देश पर रवाना हुए। AAP हर दिन पंजाब में मदद भेजेगी।

पंजाब में आई भीषण बाढ़ के मद्देनज़र, आम आदमी पार्टी (AAP) ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजने की पहल शुरू कर दी है। इस अभियान की पहली खेप बुधवार को AAP दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज की अगुवाई में पंजाब के लिए रवाना हुई।

हर दिन भेजे जाएंगे राहत सामग्री से भरे ट्रक

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि दिल्ली से हर रोज AAP विधायक, सांसद और कार्यकर्ता राहत सामग्री से भरे ट्रक लेकर पंजाब भेजेंगे और वहां सेवा कार्यों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि इंसानियत और एकजुटता का प्रतीक है। “जब भी देश पर कोई आपदा आती है, पंजाब सबसे पहले मदद के लिए खड़ा होता है। अब समय है कि देश उनके साथ खड़ा हो,” – अरविंद केजरीवाल

also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार का 15 दिन का सेवा पखवाड़ा, सामाजिक सेवा और जनजागरण पर होगा फोकस

RWA और व्यापारी संगठन भी आए आगे

AAP के अनुसार, दिल्ली के RWA (Resident Welfare Associations) और व्यापारी संगठन भी बड़ी संख्या में राहत सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं। दिल्ली की जनता, संस्थाएं और संगठनों का पंजाब के प्रति सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली से पहली खेप रवाना – राजेंद्र नगर विधानसभा से शुरुआत

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी कि राहत सामग्री की पहली खेप पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा, राजेंद्र नगर से रवाना की गई। यह सामग्री सीधे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचाई जाएगी। भारद्वाज ने बताया कि वे स्वयं ट्रक के साथ पंजाब जा रहे हैं और आगे भी रोजाना ट्रकों की खेप रवाना होती रहेगी।

पंजाब सरकार राहत कार्यों में सक्रिय

पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार, मंत्रीगण और प्रशासन मिलकर दिन-रात राहत कार्यों में लगे हुए हैं। AAP नेताओं ने कहा कि पंजाब को किसी भी प्रकार की सहायता की ज़रूरत हो, तो देश भर के AAP कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button