धर्म

Laddu gopal bhog in holi 2025: होली के दिन लड्डू गोपाल को इन चीजों को भोग लगाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी!

Laddu gopal bhog in holi 2025: अक्सर लोग अपने घरों में भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल को रखते हैं। मौसम और त्योहार के अनुसार श्रृंगार करते हैं और भोग भी लगाते हैं।

Laddu gopal bhog in holi 2025: ज्यादातर लोगों के घरों में भगवान श्रीकृष्ण का बालरूप लड्डू गोपल है। लोग उनकी दैनिक पूजा करते हैं और एक छोटे बच्चे की तरह उनकी सेवा करते हैं। वह लड्डू गोपाल को प्रतिदिन स्नान, श्रृंगार, विश्राम और अलग-अलग तरह का भोग लगाते हैं। यही नहीं, लोग त्योहारों पर भी लड्डू गोपाल को कुछ खास भोग लगाते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे श्रृद्धा भाव से लड्डू गोपाल की सेवा करता है। तो आइए जानते हैं कि होली के दिन लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

इन चीजों का लड्डू गोपाल को भोग लगाएं

होली के दिन चंद्रकला या गुजिया बहुत महत्वपूर्ण है। होली पर यह पकवान हर घर में बनता है। इसलिए आपको अपने घर में विराजमान लड्डू गोपाल को गुजिया या चंद्रकला का भोग लगाना चाहिए।

दही से बना व्यंजन

फाल्गुन महीने में लड्डू गोपाल को दही से खाना खिलाया जाता है। यही कारण है कि आप होली के दिन लड्डू गोपाल के मिठी दही और दही से बनने वाले व्यंजनों को खा सकते हैं। ऐमान्यता है कि ऐसा करने से परिवार और रिश्तों में मिठास बनी रहती।

मालपुआ

होली के दिन घर में विराजमान लड्डू गोपाल को मालपुए या जलेबी का भी भोग लगा सकते हैं। माना जाता है कि होली के दिन लड्डू गोपाल को मालपुए या जलेबी खाना शुभ है। कहते हैं कि ऐसे करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button