
Laljit Bhullar: वर्ष 2019-2022 की तुलना में वर्ष 2022-2025 के दौरान प्राप्त अतिरिक्त राजस्व वर्तमान पंजाब सरकार के बेहतर प्रशासन और प्रतिबद्धता का प्रमाण है
Laljit Bhullar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की बेहतर प्रशासन प्रदान करने की वचनबद्धता के कारण राज्य के परिवहन विभाग ने वर्ष 2019-2022 के मुकाबले वर्ष 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर प्रशासन का प्रमाण है।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Bhullar) ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज तथा पेप्सू ने राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो विभाग द्वारा अपने वित्तीय प्रदर्शन को बेहतर बनाने के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने और जनता के लिए अपनी सेवाओं में सुधार करने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
परिवहन मंत्री Laljit Bhullar ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने कुल 9037.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत वर्ष 2019-2020, 2022-2021 और 2021-2022 के दौरान 5825.38 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। बेहतर प्रशासन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 के दौरान 3212.11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया गया है, जो एक रिकॉर्ड है।
Laljit Bhullar ने बताया कि पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने वर्ष 2022-2025 के दौरान 2894.15 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है, जबकि वर्ष 2019-2022 में यह 1721.52 करोड़ रुपए था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-2025 के लिए राजस्व पिछले तीन वर्षों की तुलना में 1172.63 करोड़ रुपए अधिक है।
Laljit Bhullar ने आगे कहा कि परिवहन विभाग द्वारा यह शानदार प्रदर्शन राजस्व संग्रह के तरीकों में सुधार के प्रति विभाग की वचनबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ईमानदार प्रयासों के कारण पंजाब सर्वपक्षीय विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पिछले 3 सालों से पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रही है।