राशिफल

आइए जाने 2 फरवरी को किन राशि वालों के बन रहे धन पाने के योग

हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन होता है। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ता है। कभी-कभी ग्रहों की स्थिति कई राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित होती है, जबकि कई बार लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। पं.राघवेन्द्र शर्मा से जानिए 2 फरवरी को ग्रहों की स्थिति से किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-

 

मेष- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में कोई विशेष जिम्मेदारी के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

 

 

वृषभ- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। म‍ित्रों के सहयेाग से कारोबार में तरक्‍की का मौका मि‍लेगा।

 

 

मिथुन- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। आय में वृद्धि‍ के साथ खर्च बढ़ेंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

 

 

कर्क- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। क्रोध की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। संतान को कष्ट होगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंताएं बढ़ेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

सिंह- आत्मविश्वास में कमी आएगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट होंगे।

 

कन्या- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

 

 

 

तुला- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृश्चिक- वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

 

धनु- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। संयत क्रोध के अतिरेक से बचें।

 

 

मकर- वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मि‍क कार्य होंगे।

 

 

 

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में परिवार का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

 

मीन- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाइयों से साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks