महाशिवरात्रि 2026 व्रत: 15 या 16 फरवरी? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व
महाशिवरात्रि 2026 व्रत 15 फरवरी को, पारण 16 फरवरी। जानें पूजा मुहूर्त, महत्व और शिवलिंग अभिषेक का सही समय।
महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। महाशिवरात्रि का व्रत अपने आध्यात्मिक महत्व और शिवलिंग पूजा के कारण विशेष माना जाता है।
महाशिवरात्रि 2026 व्रत कब रखे जाएंगे?
इस साल महाशिवरात्रि की पावन तिथि 15 फरवरी की शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी की शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। दो दिन चतुर्दशी तिथि रहने की वजह से कई श्रद्धालु भ्रमित हैं कि व्रत 15 फरवरी को होगा या 16 फरवरी को। हालांकि, हिन्दू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा और इसका पारण 16 फरवरी को किया जाएगा।
also read:- Falgun Month 2026: आज से फाल्गुन मास शुरू, महादेव की कृपा पाने के उपाय
महाशिवरात्रि 2026 व्रत पूजा मुहूर्त
महाशिवरात्रि व्रत – 15 फरवरी 2026, रविवार
निशिता काल पूजा समय – 12:09 AM से 01:01 AM (16 फरवरी)
शिवरात्रि व्रत पारण – 06:59 AM से 03:24 PM
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा – 06:11 PM से 09:23 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा – 09:23 PM से 12:35 AM (16 फरवरी)
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा – 12:35 AM से 03:47 AM (16 फरवरी)
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा – 03:47 AM से 06:59 AM (16 फरवरी)
महाशिवरात्रि व्रत का महत्व
महाशिवरात्रि व्रत हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन उपवास रखने और शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत इसलिए भी विशेष है क्योंकि महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन की रात माना जाता है। जो श्रद्धालु रातभर जागरण करके पूजा करते हैं, उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
भक्त इस दिन उपवास रखकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और रात्रि भर भजन-कीर्तन तथा ध्यान के माध्यम से शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। महाशिवरात्रि व्रत 2026 को लेकर पंचांग अनुसार सही समय और मुहूर्त का पालन करना अत्यंत शुभ माना गया है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



