धर्म

Mahalakshmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत में ज़रूर करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Mahalakshmi Vrat 2025 इस साल 31 अगस्त से 14 सितंबर तक रहेगा। जानें व्रत की तिथि, पूजन विधि, धन प्राप्ति के उपाय और किन बातों का रखें ध्यान।

Mahalakshmi Vrat 2025: हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। 2025 में यह व्रत 31 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर को समाप्त होगा। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से धन, सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Mahalakshmi Vrat 2025 की तिथियां:

  • व्रत प्रारंभ: 31 अगस्त 2025 (रविवार)

  • व्रत समाप्ति: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

  • व्रत की कुल अवधि: 16 दिन

महालक्ष्मी व्रत का महत्व

इस व्रत का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मां लक्ष्मी स्वयं साधक के घर में निवास करती हैं और कभी धन की कमी नहीं होती। यह व्रत विशेष रूप से गृहस्थ महिलाओं के लिए कल्याणकारी माना जाता है।

महालक्ष्मी व्रत में ज़रूर करें ये खास उपाय (Mahalakshmi Vrat 2025 Upay)

1. मां को खीर का भोग लगाएं

पूजन के दौरान मां लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाएं और उसे 16 कन्याओं में बांटें।  इससे मां प्रसन्न होकर साधक को धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं।

2. चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें

रात में चंद्रमा को दूध चढ़ाते समय यह मंत्र जपें: “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले वसले प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” यह उपाय धन वृद्धि और मानसिक शांति में सहायक होता है।

3. चांदी के सिक्के और कौड़ियां अर्पित करें

महालक्ष्मी जी की पूजा में चांदी के सिक्के और कौड़ियां अर्पित करें। अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

4. कमल, पलाश और श्रीयंत्र अर्पण करें

  • मां लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल, पलाश और श्रीयंत्र रखें।

  • साथ में लाल वस्त्र, सोलह श्रृंगार की सामग्री, फल-फूल, और घी का दीपक जरूर अर्पित करें।

महालक्ष्मी व्रत में रखें इन बातों का ध्यान

  • घर और मंदिर की नियमित साफ-सफाई करें।

  • खट्टी और नमक वाली चीजों से परहेज करें।

  • क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचें।

  • प्रतिदिन महालक्ष्मी स्तोत्र या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।  इन बातों का पालन करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

Mahalakshmi Vrat के लाभ

धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद, व्यापार और नौकरी में उन्नति, घर में सुख-शांति और समृद्धि, ऋण और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति

also read:- गोवर्धन पूजा 2025: जानें गोवर्धन पूजा की तिथि, शुभ…

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button