Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का व्रत कब है? जानें व्रत पारण का समय, मुहूर्त और विधि

Mahashivratri 2025: इस शुभ तिथि के दिन पूजा करते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी जातक इस दिन व्रत रखता है और नियमित रूप से पूजा करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होने में समय नहीं लगता।।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा: महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। शास्त्रों में इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी जातक इस दिन व्रत रखता है और नियमित रूप से पूजा करता है, उसकी मनोकामना तुरंत पूरी हो जाएगी। माना जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से व्रत रखता है, उसके वैवाहिक जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को 11:08 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह 08:54 बजे तक चलेगी। मान्यता है कि शुभ तिथि के दिन व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाए तो मनोकामना जल्दी पूर्ण होने में ज्यादा समय नहीं लगता।
पूजा-पाठ: स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा विधिवत करें। अगर आप व्रत रखना चाहते हैं, तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का निश्चय करें। फिर घर के मंदिर में गोधूलि बेला पर दीपक जलाएं। फिर घर में या शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक या अभिषेक करें। भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, शहद, गंगा जल, धतूरा, अक्षत, चंदन, फल, नैवैद्य आदि अर्पित करें। भोग लगाएं। महाशिवरात्रि व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।
व्रत पारण का समय: 27 फरवरी को शिवरात्रि का पारण समय सुबह 06:48 से 08:54 बजे है।
पूजा का समय: महाशिवरात्रि पर पूजा रात्रि के चार प्रहरों में की जाती है। जिसमें हर प्रहर एक अलग तरह से पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि पर निशिता काल पूजा बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष, काशीदीप पुरोहित पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 27 फरवरी की मध्य रात्रि 12:27 बजे से रात 1:16 बजे तक पूजा की जाएगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा शाम 6:43 बजे से रात 9:47 बजे तक होगी; 27 फरवरी को रात्रि के द्वितीय प्रहर की पूजा रात 9:47 बजे से 12:51 बजे तक होगी; और तृतीय प्रहर की पूजा 27 फरवरी को रात 12:51 बजे से सुबह 3:55 बजे तक होगी। वहीं, महाशिवरात्रि के चतुर्थ प्रहर की पूजा 27 फरवरी की सुबह 3:55 बजे से 6:59 बजे तक होगी।।