धर्म

महाशिवरात्रि 2026: भूलकर भी शिव जी को न चढ़ाएं ये चीजें, वरना महादेव होंगे नाराज

महाशिवरात्रि 2026: भूलकर भी शिव जी को न चढ़ाएं तुलसी, केतकी, हल्दी और सिंदूर। जानें पूजा के नियम और महादेव की प्रसन्नता पाने का तरीका।

महाशिवरात्रि 2026 शिव भक्तों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्यौहार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

शिव जी अत्यंत भोले हैं और उनकी पूजा केवल एक लोटा जल और बिल्व पत्र से भी पूरी हो जाती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार उनकी पूजा में कुछ चीजें शामिल करना वर्जित है। इन चीजों को भूलकर भी शिवलिंग पर चढ़ाना महादेव को नाराज कर सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों से बचना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर इन चीजों को भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं

1. तुलसी का पत्ता

भगवान विष्णु की पूजा में प्रयुक्त तुलसी का पत्ता शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने देवी तुलसी (वृंदा) के पति जालंधर का वध किया था। इसके बाद तुलसी ने शिव जी को अपनी पूजा में शामिल न करने का श्राप दिया। इसलिए तुलसी का पत्ता शिवलिंग पर न चढ़ाएं।

2. केतकी के फूल

केतकी के फूलों का उपयोग भी शिव पूजा में वर्जित है। कथा अनुसार, केतकी ने ब्रह्मा जी के झूठ में सहयोग किया था। महादेव को बिल्व पत्र, धतूरा और मंदार के फूल अत्यंत प्रिय हैं।

3. सिंदूर या कुमकुम

सिंदूर महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए लगाया जाता है। शिव जी वैरागी माने जाते हैं, इसलिए उनके प्रतीक शिवलिंग पर सिंदूर चढ़ाना उचित नहीं है। आप भस्म या चंदन का तिलक लगा सकते हैं।

also read:- महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि की रात क्यों मानी जाती है…

4. हल्दी

हल्दी स्त्री सौंदर्य का प्रतीक है, जबकि शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक। इसलिए महादेव की पूजा में हल्दी का उपयोग न करें, लेकिन माता पार्वती की मूर्ति पर हल्दी अर्पित की जा सकती है।

5. शंख से जल अर्पित करना

भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक असुर का वध किया था। इसलिए शिव का अभिषेक शंख से न करें। तांबे या चांदी के लोटे से जल चढ़ाना ही श्रेष्ठ माना गया है।

6. खंडित अक्षत

अक्षत का अर्थ है साबुत और अपूर्णता रहित। शिव पूजा में टूटे हुए चावल न चढ़ाएं, क्योंकि ये अपूर्णता का प्रतीक हैं। हमेशा साफ और साबुत चावल ही चढ़ाएं।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button