पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मान से मिलने मनीष सिसोदिया और संजीव अरोड़ा पहुंचे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री की पल्स रेट में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
also read: पैस्को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया 5…
मनीष सिसोदिया और संजीव अरोड़ा ने अस्पताल में की मुख्यमंत्री से मुलाकात
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा आज अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री मान का हाल जाना। मनीष सिसोदिया ने बताया कि बीती शाम मुख्यमंत्री की पल्स रेट अचानक गिर गई थी, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल लाना पड़ा। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री मान से उन्होंने पंजाब में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टरों की टीम की निगरानी
मुख्यमंत्री भगवंत मान को हाल ही में बुखार, संक्रमण और दिल की धड़कन की समस्याओं के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मां भी अस्पताल पहुंचीं और मुख्यमंत्री का हाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति में सुधार है और जल्द ही वह घर लौट सकते हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



