धर्म

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025: शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 पर शिवलिंग पूजन विधि, काले तिल, गन्ने का रस, आक के फूल, शमी के पत्ते और 108 बिल्व पत्र से भाग्य चमकाएँ।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखती है। यह दिन भगवान शिव और पितरों के पूजन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है, और इस माह की अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त है। इस दिन दान-पुण्य करने, पितरों का तर्पण व पिंडदान करने और शिवलिंग का पूजन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 कब है?

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 9 नवंबर 2025 की सुबह 9:43 बजे से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 दोपहर 12:16 बजे तक रहेगी। उडयातिथि अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर शिवलिंग पूजन की विधि

इस दिन भगवान शिव की आराधना विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से व्यक्ति की किस्मत चमक उठती है। आइए जानते हैं शिवलिंग पर कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए:

also read:- इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य, शुरू होता है…

काले तिल और जल: इस दिन शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है और भाग्य में सुधार आता है।

गन्ने का रस: गन्ने का रस शिवलिंग पर अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि गन्ने का रस उपलब्ध न हो, तो साधारण जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर अर्पित किया जा सकता है। यह उपाय आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करता है।

आक के फूल: आक के फूल अर्पित करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।

शमी के पत्ते: शमी के पत्ते अर्पित करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य अशुभ ग्रहों के प्रभाव कम होते हैं।

108 बिल्व पत्र और शहद अभिषेक: इस दिन 108 बिल्व पत्र अर्पित करने के बाद शहद की पतली धारा से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मार्गशीर्ष अमावस्या का यह पावन दिन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसे अपनी जीवनशैली में अपनाने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button