मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर माता लक्ष्मी की पूजा और विशेष उपाय करें। जानें पूर्णिमा तिथि, पूजा समय, व्रत, दान और धन-संपत्ति बढ़ाने के आसान उपाय।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 इस वर्ष 4 दिसंबर को पड़ रही है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और धन-संपत्ति संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को विशेष महत्व इसलिए दिया जाता है क्योंकि इस दिन स्नान-दान और पूजन का विशेष फल मिलता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि 4 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 8:37 बजे से शुरू होकर अगले दिन 5 दिसंबर, शुक्रवार को सुबह 4:43 बजे समाप्त होगी। इस दिन का चंद्रोदय समय शाम 4:35 बजे रहेगा।
also read:- Diabetes Karumbeswarar Temple: जानें कैसे शिव मंदिर में…
पूर्णिमा पर विशेष उपाय
माता लक्ष्मी की पूजा के समय लाल फूल अर्पित करें।
कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
घी का दीपक जलाना चाहिए और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
11 कौड़ियों पर पीसी हल्दी लगाकर उन्हें माता लक्ष्मी को चढ़ाएं।
इस पूजा के बाद कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रखें।
लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
इन उपायों को करने से न केवल माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है बल्कि धन-संपत्ति और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान करना विशेष लाभकारी माना गया है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के उपदेशों और मंत्रों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन में समृद्धि और खुशहाली ला सकता है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



