
योग दिवस 2025 पर हरियाणा के CM Nayab Saini ने नौ घोषणाएं कीं। इनमें ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ और विश्वविद्यालयों में योग पर अध्ययन करने वालों के लिए ‘योग लेखक प्रोत्साहन’ कार्यक्रम शामिल हैं।
Nayab Singh Saini News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योग दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा के लिए नौ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। CM Nayab Saini ने घोषणा की कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ बनाया जाएगा। वहीं, हरियाणा की सभी विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए एक योजना, “योग लेखक प्रोत्साहन” लागू की जाएगी। इसके तहत उत्कृष्ट लेखकों को हर साल राज्य सम्मान दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, CM Nayab Saini ने हरियाणा में 883 योग और व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया है। प्रदेश में इस वित्त वर्ष में कम से कम सौ नई योग और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी।
आयुष में प्राकृतिक चिकित्सा को मान्यता मिलेगी
CM Nayab Saini ने चौथा घोषणा की कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की योग्यता का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित परीक्षा प्रणाली से किया जाएगा। इस साल आयुष चिकित्सा प्रणाली में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के विषयों को भी मान्यता दी जाएगी। इन क्षेत्रों के चिकित्सकों का राजकीय पंजीकरण भी शुरू होगा।
योग पाठ्यक्रम में शामिल होगा
CM Nayab Saini ने छठा घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अब हरियाणा के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए एक समान योग पाठ्यक्रम बनाया जाएगा। वहीं, योगासन को राष्ट्रीय खेल के रूप में विकसित करने के लिए अनुभवी कोचों को नियुक्त किया जाएगा. ये कोच खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षित करेंगे। खेल विभाग में चालिस योग शिक्षकों की भर्ती शीघ्र ही शुरू होगी।
सरकारी दफ्तरों में पांच मिनट का ‘Y-Break’
हमारे कर्मचारियों को तनाव से बचाने के लिए आज से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का ‘Y-Break’ भी शुरू किया जाएगा। “एक धरती-एक स्वास्थ्य” की परिकल्पना में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि हर जीव पृथ्वी पर दूसरे जीवों से जुड़ा हुआ है।
“एंटीबायोटिक्स से परेशान हो रहे लोग”—CM Nayab Saini
CM Nayab Saini ने कहा कि दुख की बात है कि पिछले कई दशकों में एंटी बायोटिक के अंधाधुध प्रयोग से लाखों मरीजों के बैक्टीरिया, वायरस, फंगस आदि पर एंटी बायोटिक दवाइयां अब काम नहीं करती हैं। इससे उनके रोग लंबे समय तक रहते हैं।
CM Nayab Saini ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हमने राज्यस्तरीय एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोधी कार्यबल बनाया है। सरकार इस कार्यबल की रिपोर्ट आने पर डाक्टरों को पूरी सतर्कता से काम करने की व्यवस्था करेगी।
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता से अपील की है कि बिना डाक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाइयों का प्रयोग न करें।