धर्म

कपूर से नजर उतारने का तरीका: किसी की बुरी नजर लग गई है ! इस चीज से दूर भगाएं बला

कपूर से नजर उतारने का तरीका: हर किसी को कभी न कभी बुरी नजर लगी होगी; अगर आप बच गए हों तो आपके परिवार के किसी सदस्य को बुरी नजर दोष से सामना करना पड़ा ही होगा। यही कारण है कि आज हम आपको कुछ रोचक जानकारी देंगे..।

कपूर से नजर उतारने का तरीका: हिंदू धर्म में किसी को बुरी नजर लगने का विश्वास सैकड़ों वर्षों से चलता आ रहा है। आपको याद होगा अक्सर दादी-नानी के घर जाने पर वह कुछ न कुछ टोटका करके बुरी नजर को उतारती थीं। लोगों का मानना है कि बुरी नजर से जीवन में बुरी घटनाएं हो सकती हैं। यही कारण है कि आज हम आपको एक सरल घरेलु उपाय बताएंगे जिससे आप अपने परिवार को बुरी नजर से बचा सकते हैं।

घर की चीज काम आएगी

आपके घर के मंदिर में कपूर हमेशा रखा रहता है। यह कपूर पूजा के साथ-साथ नजर उतारने के लिए भी उपयोगी है। यह भी माना जाता है कि कपूर का धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और बुरी एनर्जी को बाहर निकालता है। ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से बुरी नजर से बचने और कपूर से नजर उतारने का तरीका और उपायों को जानेंगे।

कपूर से नजर उतारने का तरीका

कपूर का दीपक जलाना

कपूर के एक टुकड़े को दीपक में डाल दें और उसे जलाएं। अब इसे चांदी के बर्तन (थाली, प्लेट आदि) या कांसे में रखें। अब इसे हर कोने में घुमाएं। अब इसे जिस घर के सदस्य को नजर लगी है उसके पास ले जाएं। इससे आपके घर से बुरी दृष्टि हट जाएगी।

सिर में कपूर लगाना

अगर किसी जातक को नजर दोष की शिकायत हो, तो उसके सिर पर जलते हुए कपूर डालें। याद रखें कि इसे सात बार घुमाना है, फिर इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रख देना है। फिर इसके बाद कपूर को अपनी चुटकी में समेटें और घर के बाहर फेंक दें।

कपूर की पूजा

घर के मंदिर में एक कपूर जलाएं और सभी को खड़ा कर उनके सिर पर इसे घुमाएं। इसके अलावा, सावन में भगवान शिव को स्मरण करने के लिए “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ ह्लीं श्रीं क्लीं ह्लीं” मंत्र का जप करना भी आवश्यक है। इससे घर पर बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button