खेल

KL Rahul Unsold: IPL 2026 के बाद महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार, बड़ा झटका

KL Rahul Unsold: ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। जानें पूरी खबर और वजह क्या रही।

KL Rahul Unsold: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल को एक बड़ा झटका लगा है। IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा आयोजित महाराजा ट्रॉफी टी20 ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए।

2 लाख बेस प्राइस के बावजूद नहीं लगी बोली

महाराजा ट्रॉफी 2026 के ऑक्शन में केएल राहुल ने अपना बेस प्राइस 2 लाख रुपये रखा था। हालांकि, छह टीमों में से किसी ने भी शुरुआती राउंड में उन पर बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रह गए।

इसका मुख्य कारण उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बताई जा रही है। आने वाले महीनों में भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के चलते फ्रेंचाइजी ने किसी जोखिम से बचने का फैसला किया।

also read: विराट कोहली की जगह कौन? अफगानिस्तान ODI सीरीज से पहले टीम…

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन

हाल ही में समाप्त हुए IPL 2026 सीजन में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 593 रन बनाए और टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहे।

इसके बावजूद घरेलू टी20 लीग के ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा, जो क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

कई बड़े खिलाड़ी रहे सफल, कुछ को मिला मौका

हालांकि इस ऑक्शन में कई अन्य बड़े खिलाड़ियों को खरीदार मिले। देवदत्त पडिक्कल, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, श्रेयस गोपाल और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को टीमों ने अपनी स्क्वॉड में शामिल किया।

महाराजा ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल और टीमें

महाराजा ट्रॉफी 2026 का आयोजन 20 जून से 12 जुलाई तक किया जाएगा। इस सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी:

  • कल्याणी बेंगलुरू मास्टर्स
  • गुलबर्ग मिस्टिक्स
  • शिवमोग्गा योद्धा
  • मैसूर वॉरियर्स
  • कोस्टल किंग्स मंगलुरु
  • हुबली टाइगर्स

यह टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण होगा। अब तक इस प्रतियोगिता में गुलबर्ग मिस्टिक्स, हुबली टाइगर्स, मैसूर वॉरियर्स और मंगलुरु ड्रैगन्स एक-एक बार खिताब जीत चुके हैं, जबकि बेंगलुरू ब्लास्टर्स दो बार फाइनल में पहुंचकर भी ट्रॉफी जीतने में असफल रही है।

Related Articles

Back to top button