मनोरंजन

Do Numbari Song: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, ढांडा न्योलीवाला के देसी-विदेशी स्वैग ने खींचा ध्यान

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज हो गया है। ढांडा न्योलीवाला के देसी-विदेशी स्वैग और दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान।

Do Numbari Song: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘दो नंबरी’ (Do Numbari Song) रिलीज कर दिया है। इस ट्रैक को मशहूर हरियाणवी सिंगर और रैपर ढांडा न्योलीवाला ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि उन्होंने इस गाने को लिखा और कंपोज भी किया है। ‘दो नंबरी’(Do Numbari Song) के जरिए ढांडा न्योलीवाला बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

‘दो नंबरी’ में दिखा ढांडा न्योलीवाला का जबरदस्त स्वैग| Do Numbari Song Swag

करीब दो मिनट लंबे इस गाने में ढांडा न्योलीवाला का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। वीडियो में कहीं वह देसी लुक में नजर आते हैं तो कहीं उनका विदेशी अंदाज दिखाई देता है। गाने में लग्जरी कार, बंदूक और प्राइवेट जेट जैसे एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसके स्वैग और भव्यता को बढ़ाते हैं।

‘दो नंबरी’ (Do Numbari Song) का म्यूजिक और विजुअल ट्रीटमेंट ढांडा न्योलीवाला की पहचान से मेल खाता है। गाने में उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस साफ नजर आती है।

बड़े पर्दे पर फिर लौटेंगे ‘मिर्जापुर’ के पॉपुलर किरदार

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सबसे बड़ा आकर्षण इसके पुराने और लोकप्रिय किरदार हैं। फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर गुड्डू पंडित (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) जैसे चर्चित किरदार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की उसी दुनिया में वापस ले जाने वाली है, जहां सत्ता, बदला, अपराध और वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली थी। यही वजह है कि फिल्म को लेकर फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच काफी उत्साह है।

ALSO READ:-Tiger Shroff New Film: शुरू हुई टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म की शूटिंग, एल्विश यादव करेंगे बॉलीवुड डेब्यू; पश्मीना रोशन भी आएंगी नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

फिल्म में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फ्रेंचाइजी से जुड़े कई जाने-पहचाने कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह शामिल हैं।

गुरमीत सिंह ने किया है फिल्म का निर्देशन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के सह-निर्माता हैं।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट भी तय कर दी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ (Do Numbari Song) की रिलीज के बाद अब फैंस की नजर इसके अगले गानों और फिल्म के ट्रेलर पर है। बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ के पसंदीदा किरदारों की वापसी फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा रही है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button