मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। कालीन भैया, मुन्ना-गुड्डू और त्रिपाठी परिवार की धमाकेदार वापसी बड़े पर्दे पर।
ओटीटी की सबसे चर्चित और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ऐलान किया कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कालीन भैया और उनके त्रिपाठी परिवार की रॉ, दमदार और खतरनाक दुनिया को बड़े स्केल पर दर्शकों के सामने पेश करेगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिर्जापुर ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज और फैन बेस बना लिया था। गालियों से भरे डायलॉग्स, सत्ता की भूख, खून-खराबा और दमदार किरदारों ने इसे एक कल्ट पहचान दिलाई। इसी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसे थिएट्रिकल रूप में बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है।
मिर्जापुर: द मूवी, फिल्म की कास्ट और अहम किरदार
फिल्म में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रूप में, अली फज़ल गुड्डू पंडित के रूप में और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया की बहुप्रतीक्षित वापसी करते नजर आएंगे। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसी कलाकारियां भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा द्वारा लिखी गई है।
View this post on Instagram
कहानी और अंदाज
फिल्म की कहानी को लेकर अभी मेकर्स ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह या तो वेब सीरीज की शुरुआत यानी प्रीक्वल हो सकती है, या फिर उसी टाइमलाइन में घटने वाली किसी अहम घटना पर आधारित होगी। फिल्म का स्केल ओटीटी सीरीज के मुकाबले काफी बड़ा और भव्य होगा। दर्शक सत्ता की जंग, खून-खराबा और मिर्जापुर की गद्दी के लिए नए और पहले से ज्यादा खतरनाक खेल का अनुभव बड़े पर्दे पर करेंगे।
मेकर्स का कहना है कि बड़े पर्दे के लिए मिर्जापुर की दुनिया को और भी रॉ, इंटेंस और सिनेमैटिक अंदाज में पेश किया जाएगा, जिससे फैंस को एक बेहद दमदार बिग-स्क्रीन अनुभव मिलेगा।
तैयार हो जाइए, 4 सितंबर 2026 से मिर्जापुर का नया अध्याय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



