Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी के ये उपाय करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा , प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा

Mohini Ekadashi: 8 मई 2025 को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही कुछ विशेष उपाय करने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Mohini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत पुण्यदायी माना जाता है। साल में 24 एकादशी तिथियां होती हैं, जिनके नाम अलग-अलग हैं। यह वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे मोहिनी एकादशी कहते हैं। प्रत्येक एकादशी को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने की परंपरा है। साथ ही, मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति जीवन में प्रगति करता है और सभी मोह बंधनों से छुटकारा पाता है।
कहा जाता है कि समुद्र मंथन के बाद देव-दानवों में अमृत से भरा कलश पाने के बारे में बहस हुई थी, तब भगवान विष्णु ने वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी नामक एक स्त्री का रूप धारण करके दानवों को मोहित करके अमृत से भरा कलश लेकर देवताओं को दिया, जिसे पीकर सभी देवता अमर हो गए. इसलिए इस दिन को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को यही कारण है कि आज मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का व्रत रखने और कुछ खास उपाय करने से आप किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं, साथ ही अपने प्रेम और शादी में खुशहाली भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
आज भगवान श्री विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करने के बाद श्री विष्णु गायत्री मंत्र का जप करें, जो आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करेगा। यह श्री विष्णु गायत्री मंत्र है: “ऊँ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।”आज इस मंत्र का ग्यारह बार जप करने से आपके प्रेमी से संबंध मजबूत होगा।
आज के दिन किसी को पसंद करना और उसे अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो मिट्टी का एक कलश लें और उसके मुंह पर लाल रंग का कपड़ा बांध दें। अब चावल की रोली और कलश की पहली रोली की पूजा करें। फिर जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसकी तस्वीर को कलश पर रखें और उसे देखते हुए पांच बार उसका नाम मन में रखें। फिर भगवान शिव के मंदिर में जाकर वह कलश ले आओ। आज ये उपाय करने से आप जिससे भी प्यार करते हैं, वह खुद-ब-खुद आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगा।
आज के दिन स्नान आदि करके भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करके अपने दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति लाएं। तब केले के वृक्ष की जड़ में पानी डालें और अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कुछ देर केले के वृक्ष में भगवान का ध्यान करें। आज ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख-सौभाग्य चाहते हैं, तो आज आपको सौभाग्य बीसा यंत्र का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए एक सौभाग्य बीसा यंत्र लाकर पूजा करके उसे अपने घर में स्थापित करें। आप चाहें तो इस यंत्र को खुद बना सकते हैं। इसके लिए, एक भोजपत्र पर अष्टगंध से अनार की कलम से एक वर्गाकार आकृति बनाइये. या, अगर ऐसा नहीं है तो एक सफेद कोरे कागज पर लाल पेन से एक आकृति बनाइये। अब उस आकृति में तीन कॉलम बनाकर प्रत्येक में तीन खाने बनाइये। अब पहले कॉलम में 8, 9 और 3 क्रम से लिखिए। फिर दूसरे कॉलम में क्रम से 2, 7 और 11 लिखिए। फिर तीसरे कॉलम में 10, 4 और 6 को इसी तरह लिखिए। आपका यंत्र इस तरह तैयार हो जाएगा। अब आप उस यंत्र की पूजा कीजिये और उसे उचित स्थान पर घर में स्थापित कीजिये। चाहें तो घर के मन्दिर में ही रख दीजिये। आज के दिन ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।