राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अजीत पवार के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे में असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति की कामना की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के हाल ही में हुए विमान हादसे में असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।

नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्री अजीत पवार ने हमेशा जनता और समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

also read:- फरीदाबाद-अंबाला में शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह अपूर्णीय क्षति केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी हानि है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा सम्मान और स्मृति के साथ याद किया जाएगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button