13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार, 4 सितंबर को होगा सम्मान समारोह
उत्तराखंड सरकार की ओर से इस वर्ष 13 महिलाओं को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह पुरस्कार 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वितरण किया जाएगा।
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश भर से चुनी गई इन 13 महिलाओं को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे महिला सशक्तिकरण के असली नायक हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो उत्तराखंड की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगा और उनके विकास को बढ़ावा देगा।
For English News: http://newzindia.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



