राज्यछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai की पहल पर 05 और 06 अक्टूबर को राजधानी में होगा भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह

CM Vishnu Deo Sai: भीष्म टी-90 टैंक सहित अन्य आर्टिलरी पहुंचे राजधानी

  • कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत
  • रैली के रूप में शहर विभिन्न मार्गों से होकर पहुंची साइंस कॉलेज मैदान

CM Vishnu Deo Sai की पहल पर आयोजित होने वाले भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों का काफिला रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा। शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ास उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे। पूरे रैली में शामिल वाहनों में तिरंगा लहराता रहा।

CM Vishnu Deo Sai की पहल पर 05 और 06 अक्टूबर को राजधानी में होगा भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह

गौरतलब है कि राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 05 से 06 अक्टूबर को होने वाले भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह की तैयारी जोरों पर है। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना की सैन्य हथियार आज राजधानी पहंुचे, जिसमें भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस शामिल हुए।

CM Vishnu Deo Sai की पहल पर 05 और 06 अक्टूबर को राजधानी में होगा भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह

इसका इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ज़ोरा के मुख्य गेट पर सुबह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। भीष्म टैंक और दूसरे सैन्य उपकरणों को वाहनों सहित फूल-मालाओं से सजाया गया था। लोगों ने इस आकर्षण क्षण को अपनें मोबाईलों में फोटो और वीडियों के रूप में रिकार्ड किया। जहां से भी यह काफिला गुजरा, वहां ’भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

CM Vishnu Deo Sai की पहल पर 05 और 06 अक्टूबर को राजधानी में होगा भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह

साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने किया रिहर्सल-

साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने डेयर डेविल स्टंट और खुखरी डांस और मिलेट्री बैंड का पूर्वाभ्यास किया।

Source: https://dprcg.gov.in/

Related Articles

Back to top button