ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Oppo Find N6: कंपनी पेश करेगी क्रीज-लेस डिस्प्ले वाला नया फोल्डेबल फोन

Oppo अगले महीने Oppo Find N6 लॉन्च कर सकता है। फोन में क्रीज-लेस डिस्प्ले और AI पेन सपोर्ट होगा। जानें लॉन्च डेट और फीचर्स।

चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी Oppo अगले महीने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का क्रीज-फ्री डिस्प्ले दिखाया गया है। इस फीचर की मदद से फोन को अनफोल्ड करने पर स्क्रीन पर कोई क्रीज दिखाई नहीं देगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि Oppo Find N6 लॉन्च लगभग 17 मार्च को हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। इस फोन की तकनीक और डिजाइन को देखते हुए इसे Oppo Find N5 का सक्सेसर माना जा रहा है।

क्रीज-लेस डिस्प्ले और स्मूद सैलिंग

Oppo ने अपने टीजर में फोन के फ्लैट डिस्प्ले और बैजल्स को प्रदर्शित किया है। कंपनी ने इसे “Smooth Sailing” टैगलाइन के साथ पेश किया है, जो फोन की क्रीज-लेस स्क्रीन तकनीक को हाइलाइट करता है। इस फीचर के साथ यूजर्स को फोल्डेबल डिस्प्ले पर स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

also read:- Samsung Galaxy S26 Ultra: लॉन्च से पहले कीमत लीक, 20% तक…

Oppo Find N6 के संभावित फीचर्स

अभी तक नए मॉडल के फुल स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन ऑरेंज और टाइटैनियम कलर ऑप्शन में आएगा। साथ ही इसमें AI पेन सपोर्ट भी शामिल होगा। यह फोन मुख्य रूप से चीन के साथ चुनिंदा साउथ एशियन और यूरोपीय मार्केट में उपलब्ध होगा। भारत में Oppo Find N6 लॉन्च की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।

Apple का फोल्डेबल iPhone भी इसी साल

इसके अलावा, Apple भी इस साल अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने वाली है। यह iPhone 18 प्रो मॉडल्स के साथ सितंबर में लॉन्च होगा और इसमें भी क्रीज-फ्री डिस्प्ले होगा। Apple इसके लिए सैमसंग की CoE OLED तकनीक का उपयोग करेगी, जिससे स्क्रीन की ड्यूरबिलिटी बढ़ेगी और कोई क्रीज दिखाई नहीं देगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button