
Oscars 2025 के विजेताओं के नाम का ऐलान जारी है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेट हुई थी, लेकिन इसके हाथ कुछ नहीं आया। भारतीयों को इससे निराशा जरूर हुई लेकिन उनका खास अंदाज में अभिवादन किया गया।
Oscars 2025: आज सिनेमा जगत के दर्शकों की उत्सुकता समाप्त हो गई है। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स शुरू हुए। एक-एक कर के सितारों से सजी सेरेमनी में विजेता घोषित किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, यानी सोमवार को सुबह 5:30 बजे से इसे ऑनलाइन प्रसारित करना शुरू किया गया है। कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ ब्रायन ऑस्कर इस साल होस्ट करेंगे। गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास की प्रोडक्शन में निर्मित भारतीय-अमेरिकी फिल्म ‘अनुजा’ भी बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी, लेकिन अब इस फिल्म के हाथ कुछ नहीं आया है।
प्रियंका की फिल्म का असफल प्रदर्शन
‘आई एम नॉट अ रोबोट’ ने अनुजा को हराकर बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। ‘अनुजा’ बहुत चर्चा में थी और बहुत सराहा गया था, लेकिन फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिले। भारतीयों को भले ही “अनुजा” की हार ने निराश किया हो, लेकिन मेजबान के रूप में कॉनन ओ’ब्रायन ने भारतवासियों को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। भारतीय दर्शकों को 97वें अकादमी पुरस्कार में कॉनन ओ’ब्रायन ने लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में सरप्राइज दिया।
भारतियों ने इस तरह अभिवादन किया
अपनी मजाकिया और अपरंपरागत हास्य शैली के लिए जाने जाने वाले कॉनन ओ’ब्रायन ने अपनी छाप छोड़ने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने शो अप्रत्याशित रूप से हिंदी में बात की। ऐसा करके उन्होंने अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया। ओ’ब्रायन ने कहा, “लोगो को नमस्कार। अब सुबह हो चुकी है, इसलिए आप करारे नाश्ते के साथ ऑस्कर देखेंगे।कॉनन ओ’ब्रायन की ये शैली लोगों को भा गई और इसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर फैल रही है।
दूसरी भाषा में अभिवादन क्यों किया?
वैसे कॉनन ओ’ब्रायन ने ऐसा क्यों किया? क्या हिंदी में बोलने के पीछे कोई खास वजह थी, चलिए आपको बताते हैं। दरअसल, कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी के अलावा चाइनीज, स्पैनिश और अन्य कई भाषाओं में लोगों का अभिवादन किया। वास्तव में, कॉनन ओ’ब्रायन ने वैश्विक दर्शकों को जोड़ने के लिए ऐसा किया। कॉनन ओ’ब्रायन ने भी इस बात का ज़िक्र किया और कहा कि बहुत से देशों में ये शो ऑनलाइन देखा जा रहा है। वैसे कॉनन की हिंदी कुछ ऐसी थी जिसे समझना थोड़ा मुश्किल था। फिलहाल उन्होंने सभी भाषाओं का पूरा सम्मान किया।
View this post on Instagram