धर्म

Palmistry: हथेली पर तिल अच्छा है या बुरा? इसका अर्थ जानें

Palmistry: बहुत से लोगों की हथेली पर तिल का निशान है। हथेली पर तिल होना शुभ या अशुभ है? हथेली पर तिल होने का प्रभाव जानें-

Palmistry: आमतौर पर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि दाहिनी हाथ की हथेली पर तिल शुभ होता है और बाईं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति पैसा ज्यादा खर्च करते हैं। लेकिन हस्त रेखा शास्त्र के जानकारों का मानना है कि हाथ पर तिल का होना शुभ नहीं होता है। क्योंकि तिल हर पर्वत को नुकसान पहुंचाता है। हथेली पर तिल लगाना शुभ या अशुभ है?

हथेली पर तिल होना  शुभ या अशुभ- हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि हथेली को कोई दाग-धब्बे नहीं होना चाहिए। दाग-धब्बे ग्रहों को नुकसान पहुंचाते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में तिल को सिर्फ एक तरह का धब्बा या दाग माना जाता है। ऐसे में हथेली पर तिल होना शुभ नहीं है।

हथेली पर तिल का प्रभाव- तिल की स्थिति, आकार और रंग हथेली पर उसका प्रभाव निर्धारित करते हैं। यह कहा जाता है कि तिल पर्वत पर स्थित ग्रह का प्रभाव कम करता है। लाल या भूरे रंग के तिल की तुलना में काले रंग का तिल ज्यादा नकारात्मक असर वाला माना गया है।

हथेली पर तिल की स्थिति का प्रभाव-

1. बुध पर्वत पर तिल- कहा जाता है कि बुध पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति को बोलने में थोड़ा हकला सकता है। इसका प्रभाव व्यापार, बुद्धि व वाणी पर पड़ता है।

2. सूर्य पर्वत पर तिल– सूर्य पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति साहस व आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस करता है।

3. चंद्र पर्वत पर तिल- चंद्र पर्वत पर तिल को ग्रहण के समान माना गया है। यह व्यक्ति में कंफ्यूजन बढ़ाता है। ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है।

4. मंगल पर्वत पर तिल- पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति साहसी होता है। इसका प्रभाव लीडरशिप स्किल पर पड़ता है।

5. शनि पर्वत पर तिल- शनि पर्वत पर तिल अशुभ माना गया है। मान्यता है कि यहां पर तिल बड़ा होने से व्यक्ति को काम में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

6. गुरु पर्वत पर तिल- गुरु पर्वत पर तिल भाग्य, आध्यात्मिकता और ज्ञान पर असर डालता है।

Related Articles

Back to top button