
भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति को दोहराते हुए पंजाब के CM Bhagwant Mann ने कहा कि मानवता के विरुद्ध इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी अधिकारी या राजनेता को, चाहे वह कितना भी धनी क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा।
लोगों को संदेश देते हुए CM Bhagwant Mann ने कहा कि आज की कार्रवाई एक बार फिर स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी या विपक्ष से जुड़े होने से किसी अधिकारी या नेता को भ्रष्टाचार का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। CM Bhagwant Mann ने कहा कि भ्रष्टाचार में किसी भी तरह की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस पाप में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
CM Bhagwant Mann ने कहा कि उन्होंने 2022 में कार्यभार संभाला है और तब से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने लोगों को गारंटी दी है कि सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM Bhagwant Mann ने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार की दीमक ने व्यवस्था को खोखला कर दिया है क्योंकि इस अपराध में शामिल लोगों ने करदाताओं के पैसे को बेरहमी से लूटा है।
CM Bhagwant Mann ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है, किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्ट व्यवस्था पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके व्यापारियों और दुकानदारों की खुली लूट पर मूकदर्शक नहीं बन सकती। CM Bhagwant Mann ने कहा कि अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके ताकतवर नेताओं द्वारा निर्दोष लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे जबरन पैसे ऐंठने की घटनाएं बर्दाश्त से बाहर हैं।
लोगों से भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का अहम हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए CM Bhagwant Mannने कहा कि भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ उनकी ओर से की गई शिकायतों पर सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्ट इरादों से उनके काम में बाधा डालता है या उन्हें परेशान करता है, तो आम आदमी को आगे आकर उनके खिलाफ शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। CM Bhagwant Mann ने कहा, “हमारे लिए भ्रष्ट तो भ्रष्ट है, चाहे हमारा हो या दूसरों का, और मैं आपसे वादा करता हूं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को मेरी सरकार बख्शेगी नहीं।”