परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए क्यूट वीडियो के जरिए कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुशखबरी दी है। कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है। परिणीति और राघव ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान एक प्यारे वीडियो और तस्वीर के साथ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी छोटी सी दुनिया अब तीन हो जाएगी।
परिणीति-राघव ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें केक पर छोटे बच्चे के पैर बने हुए दिखाए गए हैं। केक पर लिखा है “1+1=3”, जो साफ तौर पर उनकी आने वाली खुशियों का संकेत है। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा है,
“हमारी छोटी सी दुनिया… आने को है। असीम कृपा है।”
इस वीडियो में परिणीति और राघव हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनकी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत का प्रतीक है।
View this post on Instagram
also read:- Bigg Boss 19 Contestants: जानिए कौन हैं Natalia Janoszek,…
सेलिब्रिटी और फैंस ने दी बधाई
इस खूबसूरत पोस्ट के बाद बॉलीवुड सितारों और फैंस की बधाईयों का तांता लग गया। नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह जैसे कई सेलिब्रिटी ने इस प्यारे कपल को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी खुशी में शरीक होते हुए कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं।
कपिल शर्मा शो में मिली थी प्रेग्नेंसी की हिंट
हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने “द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” में शिरकत की थी। इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने दोनों से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया था। इस पर राघव ने कहा था, “देंगे… हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।” राघव की इस बात को सुनकर परिणीति की भावनाएं साफ झलक रही थीं और इस बातचीत ने उनके प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा दे दी थी।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



