राज्यदिल्ली

15 दिसंबर से Yamuna Expressway पर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया जाएगा।

Yamuna Expressway

Yamuna Expressway पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, सर्दियों में कोहरा दृश्यता को कम करता है। जिससे दुर्घटना दर बढ़ जाती है। वहीं गाड़ी तेज चलने पर एक्सीडेंट का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में कोहरे की वजह से होने वाले दुर्घटनाओं को देखते हुए Yamuna Expressway पर कारों और हल्के वाहनों की स्पीड को 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्णय लिया गया है, जबकि ट्रक बस और अन्य भारी वाहनों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

15 दिसंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक Yamuna Expressway पर वाहनों की स्पीड कम करने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं कोई वाहन तय स्पीड से ज्यादा स्पीड पर चलाता है तो चालान होगा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसके लिए कई कैमरे लगाए गए हैं। पिछले वर्ष भी ओवरस्पीड गाड़ी चालान हुए।

होईकोर्ट ने वन विभाग के WALK WITH WILDLIFE पर आपत्ति जताई, अफसरों से ये प्रश्न पूछे

कोहरे की वजह से हो चुके हैं हादसे

Yamuna Expressway पर कोहरे की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई हैं। 10 जनवरी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सात वाहन टकरा गए, जिसके परिणामस्वरूप करीब 24 लोग घायल हो गए। 9 जनवरी को दो गाड़ी भी भिड़ गईं। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं।

ओवर स्पीडिंग की वजह से भी होते हैं हादसे

ओवर स्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं की सबसे आम वजह है। ओवर स्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं में मौत का खतरा अधिक होता है। ओवर स्पीडिंग से वाहन नियंत्रित नहीं रहता, ब्रेक लगाने का समय भी नहीं मिलता, जिससे टक्कर होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको भी अधिक स्पीडिंग से बचना चाहिए।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

 

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks