https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
भारत

वसुधैव कुटुम्बकम से मिशन सुदर्शन चक्र तक: पीएम मोदी ने उडुपी में कहा – ‘नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उडुपी में कहा – ‘नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं’। मिशन सुदर्शन चक्र, वसुधैव कुटुम्बकम और नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर जोर।

कर्नाटक के उडुपी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य रैली और श्री कृष्ण मठ के लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि “नया भारत किसी के सामने नहीं झुकता”। उन्होंने दुश्मनों को ‘सुदर्शन चक्र’ की चेतावनी भी दी।

प्रधानमंत्री का उडुपी दौरा और इतिहास

पीएम मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उडुपी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के शासन मॉडल की कर्मभूमि रही है। 1968 में जनसंघ के वीएस आचार्य की जीत ने यहां एक नए शासन मॉडल की नींव रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूज्य संतों के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत सम्मान की अनुभूति हुई।

पहलगाम हमले का उल्लेख और सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री ने पहले पहलाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि नए भारत में अब सरकारें अपने नागरिकों की सुरक्षा में पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा, “हम शांति पसंद करते हैं, लेकिन अपने लोगों की रक्षा में किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटते।”

also read:- ‘हमारी युवाशक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही’, पीएम मोदी ने…

मिशन सुदर्शन चक्र – भारत की रक्षा में नया सुरक्षा कवच

पीएम मोदी ने मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा करते हुए बताया कि यह देश की महत्वपूर्ण जगहों और उद्योगिक क्षेत्रों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुश्मन हमला करने की हिम्मत करता है, तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे नष्ट कर देगा।

वसुधैव कुटुम्बकम और सबका साथ-सबका विकास

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की सुरक्षा नीति का मूल मंत्र वसुधैव कुटुम्बकम और धर्मो रक्षति रक्षितः है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ जैसी नीतियां भगवान श्री कृष्ण के श्लोकों से प्रेरित हैं।

नारीशक्ति वंदन अधिनियम और सामाजिक योजनाएं

पीएम मोदी ने नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और गरीबों की सहायता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाएं भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों से प्रेरित हैं। इस प्रेरणा के चलते देश ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनें और भारत को हर चुनौती में मजबूती प्रदान करें।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button