PM Narendra Modi, अमित शाह और अन्य मंत्रियों ने महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर नमन, जानें क्या कहा?

PM Narendra Modi ने महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गांधीजी के आदर्शों और उनके योगदान का स्मरण किया गया।
PM Narendra Modi ने महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम एक विकसित भारत बनाने के लिए उनके विचारों से प्रेरित हैं।उन्होंने देश के लिए शहीद हुए लोगों को भी सम्मान दिया और उनके बलिदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने हमेशा बापू के आदर्शों को प्रेरणा का स्रोत बताया, जो आज भी समाज और देश के कल्याण के लिए हमें मार्गदर्शन देते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पुरुष महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं।शाह ने गांधीजी के विचारों का महत्व बताते हुए कहा कि वे स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में हमें प्रेरणा देंगे।
भाजपा और कांग्रेस ने भी श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “सबसे बड़ी मदद जो आप मुझे दे सकते हैं, वह है अपने दिलों से डर को दूर भगाना।”खरगे ने गांधीजी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज भी सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग में प्रकाश डालते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके स्वदेशी और स्वावलंबन के विचार भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
गांधीजी के विचारों और संघर्षों का महत्व आज भी प्रासंगिकता
30 जनवरी को महात्मा गांधी के निधन की याद में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। उस समय गोडसे ने प्रार्थना सभा में बापू को गोली मारी थी। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में महात्मा गांधी का योगदान याद किया जाता है। उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं, और उनकी अनन्त विरासत समाज को प्रेम, शांति और समानता की दिशा में मार्गदर्शन देती है।
केंद्रीय मंत्रियों ने भी किया नमन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और किरेन रिजिजू ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. गडकरी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन.” वहीं रिजिजू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सादर नमन! उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेश के विरुद्ध जन-जन को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम की नींव को मजबूत किया.”