डेंगू में क्या खाएं: डेंगू होने पर कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट? जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं
डेंगू में क्या खाएं?
पपीता: पपीता में ऐसे तत्व होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। डेंगू मरीज दोपहर में पपीता खा सकते हैं, लेकिन रात में इसके सेवन से बचें।
दही: दही कमजोरी को दूर करता है और पाचन में मददगार होता है। आप दही को खिचड़ी या हल्के भोजन के साथ ले सकते हैं, पर रात में दही खाने से बचना चाहिए।
अंडा: अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसे डेंगू मरीज आराम से खा सकते हैं। पर पीले हिस्से से बचें क्योंकि वह पचाने में मुश्किल कर सकता है।
बकरी का दूध: बकरी के दूध में विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो डेंगू से लड़ने में सहायक होते हैं। साथ ही इसे पचाना भी आसान होता है।
नारियल पानी: नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। डेंगू के दौरान ज्यादा से ज्यादा नारियल पानी पीना चाहिए।
also read:- अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये…
डेंगू में क्या न खाएं?
मसालेदार और तली-भुनी चीजें: ये पेट में जलन और पाचन की समस्या पैदा कर सकती हैं।
तेल वाले भोजन: भारी तेल वाले खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए क्योंकि यह शरीर को कमजोर कर सकता है।
कैफीन और शराब: ये शरीर को निर्जलित करते हैं और रिकवरी में बाधा डालते हैं।
गहरे रंग के भोजन और पेय: ये मल और उल्टी के रंग को बदल सकते हैं, जिससे डॉक्टर के लिए सही जांच मुश्किल हो जाती है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



