Delhi News: राष्ट्रपति ने केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार किया, आज आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी

Delhi News: राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों को भी नियुक्त किया। इस बारे में भी सूचना दी गई है। राज निवास में शपथ ग्रहण समारोह आज, 21 सितंबर को होगा।

Delhi News: दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी आज, यानी 21 सितंबर को शपथ लेंगी। उन्हें शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है।

इसके अलावा, राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति भी मंजूर की। इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय ने भी सूचना दी है। अधिकारियों ने कहा, “शनिवार दोपहर बाद या शाम को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होने की उम्मीद है।”‘

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि समारोह शाम लगभग 4.30 बजे शुरू हो सकता है। किंतु यह स्पष्ट नहीं है कि आतिशी अपने मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगी या नहीं।

राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने और पांच मंत्रियों को नियुक्त करने की भी अनुमति दी। मंत्री पद की शपथ इस समय सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत लेंगे।

केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है, ‘राष्ट्रपति तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी मंत्रिपरिषद का त्याग-पत्र स्वीकार करते हैं। नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने तक, वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।’

आतिशी की शपथ को लेकर जारी हुई सूचना में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति, सुश्री आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करती है.”

केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

केजरीवाल की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में आतिशी के पास वित्त, राजस्व, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और शिक्षा जैसे 13 प्रमुख विभाग थे। इतने सारे विभागों को संभालने में उनके अनुभव के कारण ही आतिशी को केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया।

वहीं केजरीवाल मंत्रिमंडल में गोपाल राय पर्यावरण, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग संभालते रहे हैं जबकि सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी विकास विभाग के मंत्री रहे हैं।

कैलाश गहलोत के पास परिवहन, गृह तथा महिला एवं बाल विकास विभाग है, जबकि इमरान हुसैन खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं।

दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुए स्थान पर शामिल किया जाएगा। आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और ‘आप’ से भी नाता तोड़ लिया था। केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं था।

सिर्फ कुछ महीनों का होगा नए सीएम का कार्यकाल

बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल सात सदस्य हैं। नई मुख्यमंत्री और नए सदस्यों का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होंगे।

Exit mobile version