धर्म

फरवरी 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त: फ्लैट, जमीन, घर लेने के लिए पूर्ण गाइड

फरवरी 2026 में फ्लैट, प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त जानें। जानिए कौन से दिन और नक्षत्र आपके लिए अनुकूल हैं, ताकि संपत्ति में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

फरवरी 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त: हिंदू धर्म में किसी भी संपत्ति या मांगलिक कार्य की खरीदारी से पहले मुहूर्त देखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार अशुभ समय पर संपत्ति खरीदने से जीवन में तनाव, कलह और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

मनीषा और उनके पति मनोज (बदला हुआ नाम) का उदाहरण इसके लिए प्रासंगिक है। उन्होंने बिना मुहूर्त देखे फ्लैट खरीदा, जिसके कुछ ही दिनों बाद उनके जीवन में तनाव और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई।

यदि आप भी फरवरी 2026 में फ्लैट, घर या जमीन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए सहायक होगी।

Also Read:- Aamlaki Ekadashi 2026: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जागेगा…

प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त की सूची – फरवरी 2026

दिनांक शुभ समय (AM/PM) विशेष नक्षत्र / टाईमिंग
12 फरवरी 2026 सुबह 06:59 – दोपहर 13:45 मूल
13 फरवरी 2026 सुबह 07:04 सुबह 06:58 – 14 फरवरी, मूल, पूर्वाषाढ़ा
19 फरवरी 2026 सुबह 06:59 रात 08:50, पूर्व भद्रपद
20 फरवरी 2026 रात 08:10 सुबह 06:52 – 21 फरवरी, रेवती
26 फरवरी 2026 सुबह 06:52 दोपहर 12:09, मृगशिरा
27 फरवरी 2026 सुबह 10:51 सुबह 06:45 – 28 फरवरी, पुनर्वसु

ज्योतिष की सलाह क्यों महत्वपूर्ण है?

मन की शांति: सही मुहूर्त पर संपत्ति लेने से मानसिक तनाव कम होता है।

सकारात्मक ऊर्जा: घर और जमीन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

नकारात्मक प्रभाव से सुरक्षा: ग्रहों और नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से बचाव होता है।

संपत्ति का लाभ: भविष्य में संपत्ति निवेश सुरक्षित और लाभकारी बनता है।

कौन से दिन सबसे शुभ हैं?

गुरुवार और शुक्रवार: वित्तीय लेन-देन और रजिस्ट्रेशन कार्य के लिए श्रेष्ठ।

सोमवार से शनिवार: भूमि पूजन और जमीन खरीद के लिए अनुकूल।

शुभ नक्षत्र: रोहिणी, पुष्य, अनुराधा, रेवती – ये ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़े होते हैं।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button