ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘साइको सैयां’ ट्रेलर रिलीज: रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश का जुनूनी अंदाज

‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज, रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश का जुनूनी अंदाज, जानें कहानी और रिलीज डेट।

बॉलीवुड और टीवी की चर्चित जोड़ी रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की अपकमिंग वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दर्शक इसके इंटेंस रोमांस और थ्रिलिंग ट्विस्ट को लेकर उत्साहित हैं।

साइको सैयां ट्रेलर में कहानी की झलक

दो मिनट के इस साइको सैयां ट्रेलर में सबसे पहले कार्तिक (अनुद सिंह) की एंट्री होती है। उज्जैन के इस लड़के की दुनिया तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात चारू (तेजस्वी प्रकाश) से होती है। शुरू में रोमांस नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे कार्तिक का प्यार जुनून और ओब्सेशन में बदल जाता है। वह शहर में चारू का पीछा करता है और उसके पास आने वाले किसी भी इंसान को हटाने के लिए कड़े कदम उठाता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रवि किशन का किरदार एंट्री लेता है। रवि किशन का रोल भी एक जुनूनी आशिक का है, जो कहानी में नए ट्विस्ट लाता है।

also read:- विजय-रश्मिका की शादी: इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो हुआ…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

रवि किशन ने अपने किरदार को लेकर कहा

रवि किशन ने बताया, “मेरे किरदार अपने ही नियमों से खेलता है और अनप्रेडिक्टेबल है। यह रोल काफी इंटेंस और बेबाक है। इसे निभाने का अनुभव शानदार रहा।”

तेजस्वी प्रकाश का ओटीटी डेब्यू

तेजस्वी प्रकाश इस सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा, “साइको सैयां में मेरा रोल काफी लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण है। मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।”

अन्य कलाकार और रिलीज डेट

इस सीरीज में सृष्टि श्रीवास्तव, सुरभि चंदना, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और यशपाल शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।
‘साइको सैयां’ 25 फरवरी 2026 से Amazon MX Player और Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में स्ट्रीम होगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button