पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 में 100 सीटों के संकल्प की घोषणा की। केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ पंजाब का संघर्ष जारी।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि 2027 में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को 100 सीटों का तोहफा देगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय और पंजाब स्तर के नेताओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बोले कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी टीम देश की लड़ाई में चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साजिश कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब यह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब विरोधी है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ और जीएसटी सहित पंजाबियों के हक का करोड़ों रुपए रोके गए हैं। भगवंत मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी देश से नफरत और झूठ की राजनीति को खत्म करने के लिए काम कर रही है और इसमें सफलता भी पा रही है।
also read:- पंजाब डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड: नागरिक-केंद्रित सुधारों के…
जंतर मंतर पर संबोधन देते हुए आम आदमी पार्टी के संघर्षों का विवरण देते हुए बोले कि जब पार्टी पर संकट आता है, तो वह और भी मजबूत होकर उभरती है। उन्होंने बताया कि जेल में रहते हुए भी अरविंद केजरीवाल ने उन्हें हौसला दिया कि जनता के दरवाजे खटखटाओ। इसी मार्गदर्शन से जालंधर उपचुनाव और अन्य चुनावों में बड़ी जीत मिली।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने भाषण में देश की स्वतंत्रता, पंजाबियों के योगदान और सेनाओं की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब ने हमेशा देश के लिए 90% कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब विरोधी नीतियों के बावजूद आम आदमी पार्टी अपने उद्देश्यों पर अडिग है।
भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को समाप्त करने और जनता को सम्मानजनक सरकारी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी के मार्गदर्शन में जनता की आवाज़ को मजबूती मिल रही है और पंजाब इस संघर्ष में पूरी तरह साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि पंजाब 2027 में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से सरकार बनाने का तोहफा देगा और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा की लड़ाई में हर कदम पर आम आदमी पार्टी खड़ी रहेगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



