राज्यपंजाब

Punjab Cabinet में बदलाव के बाद, गुरमीत सिंह मीत हेयर से माइन्स विभाग वापस लिया गया

Punjab Cabinet में बदलाव के बाद,

Punjab Cabinet में काफी परिवर्तन हुए हैं। Bhagwant Mann Government में दो मंत्रियों के विभागों को फिर से दिया गया है। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा को खान और भूतत्व विभाग सौंप दिया गया है। वहीं, गुरमीत सिंह मीत हेयर अब सिर्फ खेल और युवा सेवा विभाग देखेंगे। उनसे भूतत्व और खान विभाग वापस लिया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भगंवत मान को ग्यारह विभागों का कार्यभार मिलेगा।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में बरनाला विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए गुरमीत सिंह मीत हेयर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 2017 में बरनाला से आम आदमी पार्टी के टिकट पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत हासिल की थी।

बरनाला में हुआ था मीत हेयर का जन्म

गुरमीत सिंह मीत हेयर का जन्म 21 अप्रैल 1989 को बरनाला में माता सरबजीत कौर और पिता चमकौर सिंह के घर हुआ था। मीत हेयर ने 10 वीं तक बाबा गांधा सिंह पब्लिक स्कूल बरनाला से और 12 वीं तक चंडीगढ़ के नान मेडिकल सबजेक्ट से पढ़ाई की। इसके बाद स्वामी विवेकानंद और टेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई की।

CM मान ने KARTAR SINGH SARABHA के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी, कहा, “कर्मों और भागों वाली धरती को नमन।”

कौन हैं चेतन सिंह चेतन सिंह जौरामाजरा?

चेतन सिंह भी जौड़ामाजरा समाना से विधायक हैं। वे संघर्षपूर्ण जीवन से बाहर निकलकर विधायक बन गए। 4 साल की उम्र में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने साउथ कोरिया में एक फैक्ट्री में काम किया। बदमाशों से लड़की को बचाने के लिए गोलियां भी खाईं। इस पर बहुत चर्चा हुई।

सीएम भगवंत मान के पास विभाग

1. सामान्य प्रशासन
2. गृह मामले और न्याय
3. कार्मिक
4. सतर्कता
5. सहयोग
6. उद्योग और वाणिज्य
7. जेल
8. कानूनी और विधायी मामले
9. नागरिक उड्डयन
10. आवास और शहरी विकास
11. विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण

गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास विभाग

1. खेल और युवा सेवाएं

चेतन सिंह जौरामाजरा के पास विभाग

1. रक्षा सेवा कल्याण
2. स्वतंत्रता सेनानी
3. बागवानी
4. खान और भूविज्ञान
5. सूचना और जनसंपर्क
6. जल संसाधन
7. भूमि एवं जल का संरक्षण

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो