पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गवर्नेंस फेलोज़ को राज्य की प्रमुख योजनाओं को जनता तक पहुँचाने और जमीनी स्तर पर सीधे संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। नवाचार और सकारात्मक सोच से पंजाब के विकास को बढ़ावा देने पर जोर।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ पंजाब गवर्नेंस फेलोज़ से अपील की है कि वे राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ आम जनता तक पहुँचाने में सेतु का काम करें। मुख्यमंत्री ने फेलोज़ के साथ आयोजित विचार-विमर्श सत्र में जोर दिया कि जमीनी स्तर पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बेहद जरूरी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि गवर्नेंस फेलोज़ को विभिन्न विभागों में सेवा देने के लिए नियुक्त किया गया है और उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, नशा विरोधी अभियान, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी प्रमुख योजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित भावना और नवाचार के साथ कार्य करते हुए ये फेलोज़ प्रशासनिक परिणामों में सुधार करेंगे और जनता से जुड़कर योजनाओं को प्रभावी बनाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फेलोज़ को जनता से सीधे संवाद करने की पूरी स्वतंत्रता होगी और उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने फेलोज़ की विशेषज्ञता और आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पास जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक ज्ञान है।
Also Read: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र से पंजाब के 50…
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई सोच और अभिनव विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय नए विचारों और सोच का युग है। उन्होंने कहा कि कई बड़े उद्योग केवल कुछ व्यक्तियों के अनमोल विचारों से ही स्थापित हुए हैं। उन्होंने फेलोज़ को सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त सेतु बनने तथा प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी जनता तक पहुँचाने का प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच और व्यवहार ही सफलता की कुंजी है। मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्रियों के “ख़ज़ाना खाली” जैसे नकारात्मक बयानों पर खेद जताते हुए कहा कि इससे राज्य के विकास कार्यों में बाधा आई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रशासनिक ढाँचे को कमजोर किया, जिससे युवाओं को विदेश जाने पर मजबूर होना पड़ा। वे हमेशा नए विचारों और हटकर सोच को प्रोत्साहित करते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नवोन्मेषी पहल और युवाओं के विचारों को प्रोत्साहित कर रही है। युवाओं को पंख देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
