Select Page

पंजाब चुनाव: पंजाब की जनता से बोले केजरीवाल, सरकार बनने पर 24 घंटे पानी-बिजली की आपूर्ति की जाएगी सुनिश्चित..

पंजाब चुनाव: पंजाब की जनता से बोले केजरीवाल, सरकार बनने पर 24 घंटे पानी-बिजली की आपूर्ति की जाएगी सुनिश्चित..

जालंधर: पंजाब में ‘आप’ पार्टी चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। वोटरों को लुभाने में जुटी दिल्ली सरकार अब पंजाब की सियासत को बदलने का मादा दिखा रही है।

जालंधर में दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से वादे किए हैं। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कहा कि, प्रदेश बिजली में और पानी की आपूर्ति को बढ़ाकर 24 घंटे किया जाएगा। कांग्रेस ने जो प्रदेश के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है हमारी पार्टी इसकी कड़ी निन्दा करती है। केजरीवाल ने कहा, पंजाब में सरकार आने पर 24 घंटे पीने के पानी का इंतजाम करेंगे।

दूसरे वादें में केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कहा, अगले 5 साल पंजाब में कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे, कोई टैक्स नहीं बढ़ाएंगे‌। पंजाब में धार्मिक कट्टरता पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा धर्म एक निजी मामला है। भगवान की पूजा करने का अधिकार सभी को है। धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत खुश है कि अब उनको बदलाव का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1966 से आज तक 25 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने राज किया।

पंजाब में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी बात कही गई। केजरीवाल ने तर्क दिया कि इससे प्रदेश में होने वाले आपराधिक मामले की जांच में आसानी होगी और लोगों की सुरक्षा भी हो सकेगी। केजरीवाल ने कहा,बाजारों को विकसित किया जाएगा। और पंजाब के शहरों को साफ-सुथरा किया जाएगा।आगे केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कहा,बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।और अस्पतालों को अच्छा करेंगे और हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक होगा।

बता दें कि पंजाब में आप पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे भगवंत मान के साथ भी कुछ दिन पहले केजरीवाल ने मुलाकात की थी, जिसके तहत अहम बिंदुओं को शामिल किया गया था।

 

 

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023