पंजाब में इस साल भारी मानसूनी बारिश और पहाड़ी राज्यों से आने वाले पानी के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सतलुज और अन्य नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राहत कार्यों में पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। सरकार द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए मंत्री और विधायक मैदान में उतर चुके हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राहत कार्य तेज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी कैबिनेट मंत्रियों और आप विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित करें और लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल सहायता सुनिश्चित करें।
फिरोजपुर में MLA रणबीर भुल्लर का दौरा
आप विधायक रणबीर भुल्लर ने फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को राशन, जरूरी सामग्री और पशुओं के लिए चारा वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है।
Also Read: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
फाजिल्का में डॉ. बलजीत सिंह और नरिंदर सावना सक्रिय
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत सिंह और विधायक नरिंदर सावना ने फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया और ग्रामीणों को जल्द मुआवजे का आश्वासन दिया। उन्होंने पशुओं की देखभाल के लिए चारा भी मुहैया कराया।
जलालाबाद में MLA जगदीप गोल्डी का दौरा
जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी ने प्रताप सिंह वाला गांव में राहत सामग्री बांटी और सरकार की ओर से पूर्ण सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित परिवार तक सरकार की मदद पहुंचाई जाएगी।
सरकार कर रही है नुकसान का आकलन
पंजाब सरकार न केवल राहत और बचाव कार्यों में लगी है, बल्कि फसल और संपत्ति के नुकसान का भी आकलन कर रही है ताकि प्रभावितों को मुआवजा जल्द मिल सके।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



