चित्रगुप्त पूजा 2025: पूजा सामग्री, विधि और महत्व – जानिए कैसे करें सही पूजा
चित्रगुप्त पूजा 2025 की पूरी जानकारी जानें। पूजा सामग्री, विधि, मंत्र और इसका धार्मिक महत्व पढ़ें। सही तरीके से करें चित्रगुप्त पूजा और पाएं आशीर्वाद।
चित्रगुप्त पूजा 2025: कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानी भाई दूज के दिन मनाई जाने वाली चित्रगुप्त पूजा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। खासकर कायस्थ समाज के लिए यह पूजा अत्यंत पावन और आवश्यक मानी जाती है। भगवान चित्रगुप्त, यमराज के प्रमुख सहायक होने के साथ-साथ सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं। माना जाता है कि इस पूजा से पापों से मुक्ति मिलती है और ज्ञान तथा बुद्धि का वरदान प्राप्त होता है।
अगर आप भी इस बार चित्रगुप्त पूजा करने जा रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको पूजा सामग्री की लिस्ट, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व विस्तार से बताएंगे।
चित्रगुप्त पूजा 2025 की सामग्री (Chitragupta Puja Samagri List)
भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या मूर्ति
सफेद कागज, कलम, दवात, खाताबही
पीले वस्त्र
अक्षत (चावल)
फूल और माला
चंदन और कपूर
तुलसी के पत्ते
गंगाजल
फल और मिठाई
पान, हल्दी, सुपारी
तिल और पीली सरसों
also read:- विनायक चतुर्थी 2025: अक्टूबर माह में विनायक चतुर्थी व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व
चित्रगुप्त पूजा 2025 कैसे करें? (Chitragupta Puja Vidhi)
पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
पूजा स्थल की अच्छी सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति या तस्वीर एक साफ वेदी पर स्थापित करें।
मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और पंचामृत अर्पित करें।
फूल, चंदन, कपूर, हल्दी, अक्षत और माला से भगवान की पूजा करें।
सफेद कागज पर रोली से स्वस्तिक बनाएं और उस पर पांच देवताओं के नाम लिखें, जैसे – श्री गणेश जी सहाय नमः, श्री चित्रगुप्त जी सहाय नमः, श्री सर्वदेवता सहाय नमः आदि।
पूजा के दौरान चित्रगुप्त जी की कथा का पाठ करें और ‘श्री चित्रगुप्त जी सहाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
अंत में भगवान की आरती करें और पूजा का प्रसाद परिवार जनों में वितरित करें।
चित्रगुप्त पूजा 2025 के मंत्र
पूजा के दौरान निम्न मंत्रों का जाप करें:
श्री चित्रगुप्त जी सहाय नमः
नमस्तेस्तु चित्रगुप्ते, यमपुरी सुरपूजिते |
लेखनी-मसिपात्र, हस्ते, चित्रगुप्त नमोस्तुते ||
मसीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वम् ! महीतले |
लेखनी कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते ||
चित्रगुप्त ! मस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकं |
कायस्थजातिमासाद्य चित्रगुप्त ! नामोअस्तुते ||
चित्रगुप्त पूजा का धार्मिक महत्व (Significance)
भगवान चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। उनकी पूजा से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे सही मार्गदर्शन मिलता है। यह पूजा विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने कर्मों का हिसाब-किताब रखना चाहते हैं और जीवन में सफलता तथा बुद्धि की प्राप्ति चाहते हैं। साथ ही यह पूजा परिवार में समृद्धि, सुख-शांति और सौहार्द बढ़ाने का काम करती है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



