राज्यपंजाब

Punjab News: Maan सरकार ने कहा कि पंजाब पुलिस AI की मदद से मामले को हल करेगी..।

Punjab की Maan सरकार राज्य की जनता का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार राज्य के नागरिकों के जीवन को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पंजाब की मान सरकार की सहमति से पंजाब पुलिस AI (Artificial Intelligence) की मदद से मामले को हल करेगी। CM मान की पहल के बाद पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने रोपड़ आईआईटी (IIT Ropar) से अपने जवानों को प्रशिक्षण दिया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है और इससे तकनीकी रूप से राज्य पुलिस को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस पहली होगी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगी। आज जो गंभीर अपराध हो रहे हैं, उन्हें सुलझाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में, मान सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया। विश्व भर में कई सुरक्षा निकायों ने आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया है।

AI की मदद से कार्यकुशलता में सुधार होगा

Ropar IIT से प्रशिक्षण लेने के बाद, जवानों द्वारा अपराधियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके गिरफ्तार किया जाएगा। एआई का प्रयोग करने से राज्य पुलिस की कार्यकुशलता में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button