https://support.google.com/news/publisher-center/answer/13060993
राज्यदिल्ली

CM Atishi ने जाम से निजात के लिए लिया फैसला, बदला सरकारी दफ्तरों का समय,

CM Atishi ने कहा कि दिल्ली सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से बदलकर सुबह 6:30 बजे कर दिया गया है। CM आतिशी ने कहा कि इस फैसले के बाद ट्रैफिक की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

CM Atishi: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सरकारी दफ्तरों का समय बदला गया है। CM आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से बदलकर सुबह 6:30 बजे कर दिया गया है। CM Atishi ने कहा कि इस फैसले से ट्रैफिक की समस्या भी काफी हद तक हल होगी।

CM आतिशी ने एक्स पर जानकारी दी

CM आतिशी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे।””

दिल्ली मेट्रो 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी

आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए GRAP का तीसरा चरण शुक्रवार (15 नवंबर) सुबह 8 बजे से लागू हो गया है। ऐसे में राजधानी में 106 और मेट्रो ट्रेन 60 फेरे चलेंगी। सीएम आतिशी के ऐलान से पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।

इन वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित

दो दिनों तक राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ रही। शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 411 रहा, जो “गंभीर” है। दिल्ली में अंतरराज्यीय बसों पर रोक लगा दी गई है, सिवाय ई-बसों और सीएनजी बसों। बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

कृत्रिम बारिश पर विचार- गोपाल राय

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कृत्रिम बारिश जैसे उपायों पर भी विचार किया जा सकता है अगर वायु गुणवत्ता बदतर होती है, और वह इस बारे में केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे। उन्हें बताया गया कि GRAP के तीसरे चरण के तहत दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ का कार्य बंद है। राय ने कहा, “हम दिल्ली में GRAP-3 के तहत लागू किए गए उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button